फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smart City is the biggest obstacle in the path of transcendence

स्मार्ट सिटी की राह में अतिक्रमण सबसे बड़ा रोड़ा

Mon, 09 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Smart City is the biggest obstacle in the path of transcendence
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी बनने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा अतिक्रमण है। नगर निगम ने जो सुझाव मांगे हैं उनमें सबसे ज्यादा अतिक्रमण और जाम से संबधित हैं। लोग सबसे ज्यादा त्रस्त गाजियाबाद की सड़कों पर अतिक्रमण से हैं। निगम अधिकारियों को इस प्वाइंट को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल करना होगा।

विज्ञापन


सुझाव के लिए निगम ने पुराने स्मार्ट सिटी प्रपोजल को अपनी वेबसाइट  www.nagarnigamghaziabad.in और केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर अपलोड किया था। इस पर शहर के लोगों से राय ली जा रही है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने फेसबुक, ट्विटर, जीमेल और वेबसाइट पर सुझाव देने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। शहर के लोग 20 मई तक आनलाइन सुझाव दे सकेंगे। पहले अंतिम तारीख 9 मई तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन के सह नोडल अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि सुझावों को शामिल करते हुए एससीपी बनाई जाएगी। इसके लिए टाइम लाइन तय कर दी गई है।


यह भी मिले सुझाव:
अविजीत कुमार रॉय : स्मार्ट सिटी क्लीन और अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। अनॉथराइज्ड वेंडर को हटाया जाना चाहिए।
पुलकित:  रोजगार के अवसर बढ़ाकर स्मार्ट सिटी बनाना चाहिए। भीख मांगने की प्रथा को रोका जाना चाहिए।
विजेता मलिक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छा अभियान शुरू किया है। इससे शहरों में बदलाव आएगा।
अमित कुमार: शहर की सड़कों को चौड़ा करने का तब तक कोई फायदा नहीं, जब तक उनसे अतिक्रमण न हटाया जाए। स्मार्ट सिटी की सड़कें अतिक्रमण मुक्त की जाएं।

इन माध्यम से भी दें सकते हैं सुझाव
gzb.nagar.nigam@gmail.com
facebook.com/ghaziabadmunicipalcorporation
twitter.com/smartcitygzb

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed