{"_id":"6aee3245504428f5f90e6eaa","slug":"small-scale-industries-will-be-able-to-use-up-to-10-kilolitres-of-water-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1017457-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 10 किलोलीटर तक पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे छोटे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 10 किलोलीटर तक पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे छोटे उद्योग
विज्ञापन
गाजियाबाद। छोटे उद्योग 10 किलोलीटर तक पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अब भूगर्भ विभाग से एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें इसके लिए स्वयं घोषणा पत्र जरूर देना होगा और एमएसएमई में पंजीकरण अनिवार्य है।
इस बारे में भूगर्भ अधिकारी सृष्टि जायसवाल का कहना है कि छोटे उद्योग सहित ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर प्रत्येक दिन 10 किलोलीटर तक भूगर्भ जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां भी निगम पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है, ऐसी जगहों पर यह व्यवस्था की गई है। अब इसके लिए एनओसी की जरूरत नहीं है। यह व्यवस्था अभी लागू की गई है। प्रत्येक दुकानदार या मालिक को इसके लिए ऑनलाइन स्वयं घोषणा पत्र जरूर देना होगा। घोषणा पत्र गलत होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे अधिक पानी के इस्तेमाल पर एनओसी लेना जरूरी है, हालांकि ऐसे छोटे उद्योगों का सूक्ष्म उद्योग के तहत पंजीकरण जरूरी है। इस संबंध में सभी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
कितने कार, बाइक वॉशिंग सेंटर की नहीं है जानकारी, बोरवेल का भी नहीं पता
शहर के कुछ इलाकों जैसे राजनगर एक्सटेंशन, पटेल नगर, आर्य नगर, लाजपतनगर में प्रत्येक तीसरी दुकान कार, बाइक वॉशिंग सेंटर की है, लेकिन विभाग के पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही विभाग के पास अवैध बोरवेल की कोई संख्या नहीं है। सृष्टि कहती हैं कि अभी तक 1100 उद्योगों ने बोरवेल के लिए एनओसी नहीं ली है। कितने अवैध चल रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है और इसे जुटाना भी बेहद मुश्किल है। प्रत्येक घर में बोरवेल लगे हैं।
विज्ञापन
जहां निगम की आपूर्ति नहीं, वहां अभी एनओसी देना बंद
सृष्टि कहती हैं कि जिन इलाकों में अभी तक निगम पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है, वहां पानी के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं है, क्योंकि ऐसी जगहों पर रहने वाले निवासी पानी कहां से लाएंगे। ऐसी सोसायटियों या इलाकों में अभी भूगर्भ जल के इस्तेमाल के लिए कोई रोक नहीं है। नई गाइडलाइन का इंतजार है। ऐसे इलाकों या सोसायटियों को न तो एनओसी दी जा रही है और न ही ली जा रही है।