{"_id":"67801f1239d320e84708cf4a","slug":"slums-are-built-on-avps-land-worth-rs-1500-crores-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-29-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आविप के 1500 करोड़ की जमीन पर बनी हैं झुग्गियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आविप के 1500 करोड़ की जमीन पर बनी हैं झुग्गियां
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये की जमीन पर अभी तक कब्जा बना हुआ है। पिछले दिनों विभाग ने करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन कब्जामुक्त कराई है। वहीं, अब अन्य बचे हुए भूखंड को मार्च तक अतिक्रमण मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है।
वसुंधरा के अलग-अलग सेक्टरों में कई बड़े भूखंड खाली पड़े हैं। नीलामी में नहीं बिके भूखंडों पर लोगों ने अवैध झुग्गियां बसा दीं और कई जगह पक्का निर्माण कर लोगों ने एसी व कूलर तक लगा लिए थे। नवंबर 2023 में परिषद ने अपने खाली भूखंडों का सर्वे कराया तो मालूम हुआ कि जिन जमीनों पर झुगियां बनी हुई हैं, इनकी बाजार कीमत ढाई हजार करोड़ रुपये है। इसके बाद रोस्टर बनाकर प्रवर्तन दल के साथ जमीन को खाली कराने का अभियान शुरू हुआ।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि अभी तक करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन कब्जामुक्त कराई जा चुकी है। बाकी जमीन से भी झुग्गियां हटाई जाएंगी। मुख्यालय को पहले ही चारदीवारी करने के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव भेज दिया था, जो मंजूर हो गया है। प्रयास है कि मार्च तक सभी भूखंडों को खाली करा लिया जाए। इसके बाद चारदीवारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार में भी चलेगा बुलडोजर
वसुंधरा के साथ ही परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना में भी अवैध झुग्गियों की समस्या बढ़ रही है। यहां वसुंधरा की अपेक्षा खाली भूखंड ज्यादा हैं, जिन पर लगातार झुग्गियां बसाई जा रही हैं। इन झुग्गियों में रहने वाले अधिकतर लोग कूड़े से कबाड़ बीनते हैं। कबाड़ बेचने के बाद कूड़े को खाली भूखंडों में डालकर आग लगा देते हैं। इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। अधिशासी अभियंता विकास गौतम का कहना है कि वसुंधरा की तर्ज सिद्धार्थ विहार में भी सर्वे कर यहां की जमीनों को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा।