फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six underpass for pedestrians on NH-24

एनएच-24 पर पैदल यात्रियों के लिए बनेंगे छह अंडरपास

Sun, 16 Apr 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six underpass for pedestrians on NH-24
एनएच-24 - फोटो : अमर उजाला

एनएचएआई ने यूपी गेट से डासना के बीच प्रस्तावित 19 अंडरपास की योजना में थोड़ा बदलाव किया है। पूर्व में प्रस्तावित 19 में से 6 अंडरपास अब सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए होंगे। ऐसे में इनकी चौड़ाई में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


वाहन वाले 13 अंडरपास की चौड़ाई 30 मीटर होगी जबकि पैदल यात्रियों वाले 6 अंडरपास सिर्फ 20 मीटर चौडे़ होंगे।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि लाल कुआं पर एक फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जबकि सीआईएसएफ के पास फ्लाईओवर के निर्माण को अब निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जीडीए ने सीआईएसएफ के पास नोएडा के सेक्टर 62 से मेट्रो के विस्तार की योजना को रखते हुए फ्लाईओवर न बनाने का अनुरोध एनएचएआई से किया था। इसी के चलते अब यहां प्रस्तावित फ्लाई ओवर को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यूपी गेट पर एक सप्ताह में जाम से मुक्ति दिलाने का दावा     
                   
चौड़ीकरण के प्रथम चरण (निजामुद्दीन से यूपी गेट) के तहत पिछले करीब दो महीने से यूपी गेट पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि पिलर खडे़ करने के लिए सड़क के मध्य हिस्से को खोदा गया है।

इस वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया  कि फिलहाल यूपी गेट पर दोनों साइड रोड की चौड़ाई 15-15 मीटर बढ़ाई जा रही है। एक हफ्ते में यह काम हो जाएगा। इसके बाद इस इलाके को पार करने में वाहन चालकों को दिक्कत नहीं होगी।


हाईवे पर अगस्त से जाम झेलने को रहें तैयार
एनएच-24 पर जाम का संकट और गहरा होने जा रहा
है। हालात अगले साल दिसंबर तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है। दरअसल, यूपी गेट से डासना के बीच एनएच-24 के दूसरे चरण के चौड़ीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि तीन-चार महीने सर्वे का काम चलेगा।

अगस्त से भारी भरकम मशीनों के साथ एनएच पर काम शुरू होगा तो जाम लगना भी लाजिमी है। हालांकि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए डायवर्जन नीति भी अपनाई जा सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed