{"_id":"58f399694f1c1b1a744709c1","slug":"six-underpass-for-pedestrians-on-nh-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर पैदल यात्रियों के लिए बनेंगे छह अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 पर पैदल यात्रियों के लिए बनेंगे छह अंडरपास
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
एनएच-24
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएआई ने यूपी गेट से डासना के बीच प्रस्तावित 19 अंडरपास की योजना में थोड़ा बदलाव किया है। पूर्व में प्रस्तावित 19 में से 6 अंडरपास अब सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए होंगे। ऐसे में इनकी चौड़ाई में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
वाहन वाले 13 अंडरपास की चौड़ाई 30 मीटर होगी जबकि पैदल यात्रियों वाले 6 अंडरपास सिर्फ 20 मीटर चौडे़ होंगे।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि लाल कुआं पर एक फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जबकि सीआईएसएफ के पास फ्लाईओवर के निर्माण को अब निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जीडीए ने सीआईएसएफ के पास नोएडा के सेक्टर 62 से मेट्रो के विस्तार की योजना को रखते हुए फ्लाईओवर न बनाने का अनुरोध एनएचएआई से किया था। इसी के चलते अब यहां प्रस्तावित फ्लाई ओवर को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
----
यूपी गेट पर एक सप्ताह में जाम से मुक्ति दिलाने का दावा
चौड़ीकरण के प्रथम चरण (निजामुद्दीन से यूपी गेट) के तहत पिछले करीब दो महीने से यूपी गेट पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि पिलर खडे़ करने के लिए सड़क के मध्य हिस्से को खोदा गया है।
इस वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यूपी गेट पर दोनों साइड रोड की चौड़ाई 15-15 मीटर बढ़ाई जा रही है। एक हफ्ते में यह काम हो जाएगा। इसके बाद इस इलाके को पार करने में वाहन चालकों को दिक्कत नहीं होगी।
हाईवे पर अगस्त से जाम झेलने को रहें तैयार
एनएच-24 पर जाम का संकट और गहरा होने जा रहा है। हालात अगले साल दिसंबर तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है। दरअसल, यूपी गेट से डासना के बीच एनएच-24 के दूसरे चरण के चौड़ीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि तीन-चार महीने सर्वे का काम चलेगा।
अगस्त से भारी भरकम मशीनों के साथ एनएच पर काम शुरू होगा तो जाम लगना भी लाजिमी है। हालांकि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए डायवर्जन नीति भी अपनाई जा सकती है