फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six members of the same family fall ill after consuming Kuttu flour in Modinagar

कुट्टू का आटा बना 'जहर': एक ही परिवार के छह लोग बीमार, वृद्धा की तबीयत ज्यादा बिगड़ी; पूरे गांव में दहशत

Fri, 20 Mar 2026 10:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 10:30 PM IST
सार

राहुल शर्मा और उनकी मां ललिता शर्मा, पत्नी रेनू शर्मा, भाई संदीप शर्मा और दोनों बच्चों गरिमा शर्मा व दस वर्षीय रूद्र शर्मा को उल्टी होने लगी। ललिता शर्मा और बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई। 

विज्ञापन
Six members of the same family fall ill after consuming Kuttu flour in Modinagar
बीमार ललिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मोदीनगर स्थित गांव रोरी में नवरात्र में कुट्टू के आटे से बना पकवान खाने पर एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। इनमें दो बच्चे और एक वृद्धा शामिल है। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें वृद्धा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

अनिल की दुकान लाए थे कुट्टू का आटा
गांव रोरी निवासी राहुल शर्मा एक निजी कंपनी में जॉब करते है पत्नी रेनू शर्मा शिक्षिका हैं। रेनू शर्मा ने बताया कि प्रथम नवरात्र पर गुरुवार को परिवार के सभी सदस्यों का उपवास था। गांव में अनिल की दुकान से कुट्टू का आटा लाकर पकवान बनाया गया। सभी परिजनों ने भोजन किया। पकवान खाने के लगभग दो घंटे बाद परिजनों को अचानक पेट में दर्द हुआ और चक्कर आने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सारे हुए बीमार
राहुल शर्मा और उनकी मां ललिता शर्मा, पत्नी रेनू शर्मा, भाई संदीप शर्मा और दोनों बच्चों गरिमा शर्मा व दस वर्षीय रूद्र शर्मा को उल्टी होने लगी। ललिता शर्मा और बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई। ललिता शर्मा को कपकपी चढ़ गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और स्थानीय चिकित्सक को बुलाया। 

विज्ञापन

ललिता की हालत ज्यादा खराब
चिकित्सक ने उन्हें अस्पताल ले जाने के सलाह दी। हालत ठीक नहीं होने पर सभी को नगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार रात सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वृद्धा ललिता शर्मा की हालत अभी भी सामान्य नहीं है। 

कराई जाएगी जांच
पक्ष जानने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय को कॉल की गई मगर उन्होने कॉल रसीव नहीं की। तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को गांव में भेजकर कुट्टू के आटे की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed