फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six lakh cheated on the pretext of getting job in railway

Ghaziabad News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे छह लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six lakh cheated on the pretext of getting job in railway
साहिबाबाद। गणेशपुरी में बुजुर्ग के बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के बहाने उनसे छह लाख रुपये ठग लिए। शनिवार सुबह बुजुर्ग आरोपी के घर रुपये मांगने पहुंचे, जहां बुजुर्ग ने कमरे की छत में फंदा डालकर आरोपी को आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया। शालीमार गार्डन पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों को थाने ले आई। पुलिस शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गणेशपुरी निवासी शकील अहमद ने बताया कि उन्होंने साल 2017 में शहीद नगर निवासी अलाउद्दीन अंसारी को बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए छह लाख रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद अलाउद्दीन उन्हें लेकर दिल्ली में एक मंत्री से मिलवाने ले गया था। आरोप है कि मंत्री के बंगले में पीछे से एंट्री करा कर उन्हें काफी देर इंतजार कराया गया फिर अचानक बिना मुलाकात कराए वापस घर ले गए। इसके बाद आरोपी उन्हें लगातार नौकरी के लिए झांसा देता रहा। छह सालों में उन्हें आरोपी ने रुपये नहीं दिए और ना ही रेलवे में नौकरी लगवाई। उनका कहना है कि आरोपी ने कई बार उन्हें रुपये देने का झांसा दिया। शनिवार को वह अन्य साथियों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और रुपये नहीं मिलने पर आरोपी के घर में घुस गए। वहां मामला बिगड़ने पर कमरे की छत में कपड़ा बांधकर आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगे। परिवार के लोगों का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर भीड़ देखकर पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच बुजुर्ग के आत्महत्या की चेतावनी देने का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया। पुलिस ट्विटर पर ट्वीट देखकर हरकत में आई और लोकेशन की मदद से मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed