फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sitting in the house you will find parking space

घर बैठे एप से मिल जाएगी पार्किंग में जगह

Fri, 27 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 27 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sitting in the house you will find parking space
कंपनियों के साथ एमओयू साइन करेगा निगम - फोटो : अमर उजाला

अपना शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हुआ तो यहां की वाहन पार्किंग भी स्मार्ट होंगी। घर बैठे लोग जान सकेंगे कि किस पार्किंग में जगह है और कहां पर पार्किंग फुल हो चुकी है। गाजियाबाद स्मार्ट एनर्जी सिस्टम से रोशन होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा प्राइवेट कंपनियां वैज्ञानिक विधि से कूड़ा निस्तारण और जल प्रबंधन कर गंदे पानी को शोधित कर दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाएंगी। बृहस्पतिवार को 24 कंपनियां नगर निगम पहुंची। इनमें से 17 कंपनियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन किया। अब निगम अधिकारी इन कंपनियों से एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग) साइन करेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नोकिया, एचसीएल, संरचना, डेल्टा, इमरशन, जीई वाटर सोल्यूशन, नोवस टैक सोल्यूशन, पार्कजैप, फिलिप्स लाइटिंग इंडिया लिमिटेड, सिस्टा एनालेटिकल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लि., यूनाइटेड टेक्नोलॉजी कारपोरेशन समेत कई कंपनियों के एक्सपर्ट ने प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कजैप नाम की फर्म ने स्मार्टफोन बेस्ड पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी। फर्म के विशेषज्ञों ने बताया कि  शहर की पार्किंग में सेंसर लगाकर एक एप से जोड़ा जा सकता है। लोग घर से निकलने से पहले ही पता कर सकेंगे कि जहां वह जा रहे हैं वहां पार्किंग में जगह खाली है या नहीं। मोबाइल से वह पार्किंग की एडवांस बुकिंग भी करा सकेंगे।

वहीं, एक स्वीडन कंपनी यूनाइटेड टेक्नॉलाजीज ने ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर प्रेजेंटेशन दिया। कंपनी के एक्सपर्ट ने बताया कि स्मार्ट सीसीटीवी कैमरों और ट्रैफिक सिग्नल के जरिए किस तरह ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जा सकता है।

वहीं, डेल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में वाई-फाई जोन बनाए जा सकते हैं ताकि शहर के लोग आसानी से इंटरनेट एक्सेस कर सके। फिलिप्स लाइटिंग कंपनी के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइट में सोलर एनर्जी को इस्तेमाल कर बिजली बचाने का प्रेजेंटेशन दिया।


अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि इन कंपनियों से जल्द ही एमओयू साइन किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद यही कंपनियां निगम के साथ काम करेंगी। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि  इन कंपनियों से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद इन प्रस्तावों को स्मार्ट सिटी प्रपोजल (एससीपी) में शामिल किया जाएगा। इस दौरान स्मार्ट सिटी मिशन के सह नोडल अधिकारी एसएस चौहान, कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट राहुल कुमार, आईटी प्रभारी मुबारक, हरिओम पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed