फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sister-in-law and three-month-old niece's life taken by strangulation in a fight

Ghaziabad News: झगड़े में गला घोंटकर भाभी और तीन माह की भतीजी की ली जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and three-month-old niece's life taken by strangulation in a fight
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के बम्हेटा गांव में सोमवार की सुबह परवीन (34) और उनकी तीन माह की मासूम बच्ची आफिया की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर ही कमरे में पड़े मिले। परवीन के शौहर बुरहान ने अपने छोटे भाई जीशान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुरहान का कहना है कि जीशान और परवीन में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े में उसने हत्या की है।
विज्ञापन

किराये के मकान में रहने वाले बुरहान ने एफआईआर में बताया कि जीशान 1400 किलोमीटर दूर स्थित पुणे की एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता है। वह आठ दिन पहले ही घर आया था। चार दिन बाद उसे वापस जाना था। वह उनके साथ ही रहता है। घर आते ही उसका परवीन से झगड़ा शुरू हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह झगड़ा इतनी बड़ी वारदात का रूप ले लेगा।
विज्ञापन

पुलिस को दोहरे हत्याकांड की सूचना मकान मालिक राम मिलन गिरी से मिली। गिरी ने बताया कि वह सुबह दस बजे घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि परवीन और आफिया का शव कमरे में पड़ा है। उन्होंने ही बुरहान को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस के मौका ए वारदात पर पहुंचने से पहले ही जीशान फरार हो चुका था। उसकी तलाश की जा रही है। उसकी लोकेशन का पता चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसका भाभी के साथ झगड़ा होने का पता चला है लेकिन झगड़े की वजह मालूम नहीं चल सकी है।


मासूम के सामने की मां और बहन की हत्या
बुरहान के चार बच्चों में से साढ़े आठ साल का बेटा अनम और छह साल का आयान स्कूल गए थे। घर पर दो बेटियां थीं तीन माह की आफिया और साढ़े तीन साल की अनाविया। बुरहान ने बताया कि वह घर घर पहुंचे तो अनाविका बुरी तरह से सुबक रही थी। कुछ देर तो वह बोल ही नहीं पाई। उसे पानी पिलाया और समझाया। इसके बाद उसने बताया कि उसके सामने ही चाचू जोर जोर से बोल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अम्मी और आफिया को मारा और चले गए।

जिसे बेटे की तरह पाला उसने ही उजाड़ दिया घर
पत्नी और बेटी की लाश देखते ही बुरहान फफक-फफक कर रोने लगे। उन्हें आसपास के लोगों ने मुश्किल से संभाला। वह बस यही कहे जा रहे थे कि जीशान तूने अच्छा नहीं किया। थोड़ी देर बाद उन्होंने बताया कि जीशान को उन्होंने बेटे की तरह पाला। उसके ख्वाहिशें पूरी कीं। उसने ही उनका घर उजाड़ दिया है। अगर कोई बात थी तो बता देता लेकिन जो उसने किया, उसके लिए उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed