फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sister-in-law and niece were murdered for not giving money to go to Dubai

Ghaziabad News: दुबई जाने के लिए रुपये न देने पर की थी भाभी और भतीजी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and niece were murdered for not giving money to go to Dubai
गाजियाबाद। बम्हेटा में सोमवार को अपनी भाभी शाहीन परवीन (34) और तीन माह की भतीजी आफिया की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी जीशान आलम को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विदेश जाने के लिए भाभी से उसने 30 हजार रुपये मांगे थे, उसने देने से इन्कार कर दिया और अपने भाई से उसकी पिटाई कराई थी। इस बात से नाराज होकर उसने दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह नोएडा भाग गया और वहां एक मोबाइल लूटकर उसे अपने भाई बुरहान को भी रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार, पूछताछ में जीशान निवासी ग्राम हुसैना थाना बलिया लखमिनिया जिला बेगुसराय बिहार ने बताया कि वह पुणे में वेल्डिंग का काम करता था। भाभी के मौसेरे भाई अफरोज ने उसे अंजार नाम के एजेंट से मिलवाया था। अंजार ने उसे पासपोर्ट बनवाकर दुबई में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। पासपोर्ट बनवाने के लिए जीशान ने अंजार को 1.30 लाख रुपये दे दिए थे। नौ नवंबर की विमान के टिकट की बुकिंग हो चुकी थी। दुबई जाने के लिए उसे 25-30 हजार रुपये की आवश्यकता थी। उसने अपने भाई बुरहान से रुपये मांगे थे। बुरहान ने भी रुपये देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

वह सात नवंबर को बुरहान के घर रुपये लेने आया था। इस बीच शाहीन ने अपने पति से जीशान को रुपये देने से मना कर दिया। जीशान पूर्व से ही शाहीन से रंजिश रखता था। रुपये न मिलने पर नौ नवंबर का उसका टिकट रद्द हो गया। इसके बाद एजेंट ने 16 नवंबर का टिकट बुक कराया और बुरहान और शाहीन से रुपये मांगे लेकिन उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह जीशान शराब पीकर बुरहान के घर पहुंचा और शाहीन की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद चारपाई पर रो रही तीन माह की मासूम आफिया की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोएडा में लूटा मोबाइल, भाई को दी धमकी

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि भाभी और भतीजी की हत्या करने के बाद जीशान अपने गांव निवासी एजेंट अंजार के नोएडा स्थित कार्यालय पर पहुंचा। अंजार मौके पर नहीं मिला तो उसके कार्यालय में कार्य कर रही युवती का मोबाइल लूटकर भाग गया। इसी मोबाइल से उसने अपने भाई बुरहान को फोन कर धमकी दी कि विदेश जाने के लिए 30 हजार रुपये नहीं दिए तो पत्नी और बेटी की तरह उसे भी मार देगा। बुरहान ने पुलिस को मोबाइल नंबर दिया। जिसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

बैग में कपड़े भरकर घर से भागा
जीशान ने शाहीन परवीन और उनकी तीन माह की बेटी आफिया की गला घोटकर हत्या अपनी साढ़े तीन वर्षीय भतीजी अनाबिया परवीन के सामने की थी। आरोपी ने अनाबिया की हत्या का भी प्रयास किया लेकिन किसी तरह वह हाथ छुड़ाकर घर से निकल गई और पड़ोसियों को चाचा और अम्मी में लड़ाई होने की बात बताई। जब पड़ोसी बुरहान के घर पहुंचे तो आरोपी जीशान घर से बैग में कपड़े भरकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed