{"_id":"64fe1260659e867bfa09e614","slug":"silver-idol-found-during-foundation-digging-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-733-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नींव की खोदाई के दौरान मिली चांदी की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नींव की खोदाई के दौरान मिली चांदी की मूर्ति
विज्ञापन
नींव की खोदाई में मिली मूर्ति।
मोदीनगर। नवाब विहार कॉलोनी में करीब एक माह पूर्व मकान की नींव की खोदाई के दौरान निकली चांदी की मूर्ति रविवार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। शेर पर सवार मां दुर्गा की मूर्ति का वजन दस किलो से अधिक बताया जा रहा है। जेसीबी संचालक मूर्ति को बेचने की फिराक में था और उसने मूर्ति को एक माह तक छिपाकर रखा। मूर्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद मामले से पर्दा हटा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मूर्ति को अपने कब्जे में लिया।
नगर निवासी जितेंद्र कुमार नवाब विहार कॉलोनी में मकान निर्माण करा रहे हैं। लगभग एक माह पूर्व सीकरी खुर्द निवासी प्रमोद की जेसीबी से नींव की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी किसी धातु से टकराई तो करीब चार फुट नीचे पॉलीथिन में पैक शेर पर सवार मां दुर्गा की चांदी की मूर्ति निकली। जेसीबी संचालक के साथी ने बताया कि जेसीबी संचालक ने मूर्ति बेचने के लिए कई लोगों से संपर्क किया। करीब एक माह बाद भी जब मूर्ति का सौदा नहीं हुआ तो उसका साथी के साथ विवाद हो गया। मूर्ति के सौदे को लेकर प्रमोद और उसके साथी की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद खोदाई से मूर्ति बरामद होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। पुलिस ने प्रमोद को पकड़कर उसके कब्जे से मूर्ति को अपने कब्जे में लिया। मूर्ति बरामद होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार चांदी से बनी मूर्ति का वजन करीब 15 किलो के आसपास है और उसका बाजार मूल्य लगभग दस लाख रुपये है। ग्रामीणों ने आशंका जताई की किसी भक्त ने मूर्ति मंदिर में गुप्त दान की होगी और इसके बाद किसी ने चोरी के इरादे में मूर्ति जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मूर्ति पौराणिक महामाया देवी मंदिर के पास से बरामद हुई है इसलिए उसे मंदिर में स्थापित किया। जेसीबी संचालक प्रमोद ने मूर्ति थाने में जमा करा दी है। नियमानुसार एएसआई को पत्र लिखा जा रहा है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। प्रमोद से पूछताछ की जा रही है। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर