फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shyama Prasad Mukherjee Park rejuvenation of one crore rupees will

एक करोड़ रुपये से होगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का कायाकल्प

Mon, 20 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shyama Prasad Mukherjee Park rejuvenation of one crore rupees will
पार्क - फोटो : demo pic

वर्षों से बदहाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का नगर निगम कायाकल्प करेगा। नगर निगम करीब एक करोड़ रुपया खर्च कर पार्क का सौंदर्यीकरण कराएगा। आचार संहिता लागू होने से पहले नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन चुनाव के चलते बीच में अटक गई। अब आचार संहिता हटने के बाद टेंडर कॉल कर सौंदर्यीकरण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा की श्रद्धा का केंद्र डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में विकसित इस पार्क में करीब साढ़े तीन लाख की लागत से इंटरलाकिंग पैदल पार पथ बनाया जाएगा। 16.87 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल की मरम्मत और रंगाई-पुताई होगी।
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा का कहना है कि 21.34 लाख के बजट से श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के आसपास लाल पत्थर और मूर्ति के चारों ओर शीशा लगाया जाएगा और 22 लाख रुपए खर्च कर 160 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। यह पहला मौका है जब शहर में इतना ऊंचा ध्वज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क की सिंचाई के लिए 30 लाख रुपये खर्च कर ट्यूबवेल भी लगेगा। महापौर ने बताया कि 15 मार्च के बाद पार्क में काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed