फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   shuttering fell on labourer and died in Bulandshahr

बुलंदशहर में आंधी ने ली जान: शटरिंग का एक हिस्सा मजदूर पर गिरा, दबने से हुई मौत; परिवार में मच गया कोहराम

Thu, 30 May 2024 06:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 May 2024 06:23 PM IST
सार

बुलंदशहर के खानपुर में लिंटल डालने के लिए बनाई शटरिंग मजदूर के ऊपर गिर गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
shuttering fell on labourer and died in Bulandshahr
शटरिंग का एक हिस्सा गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र गांव सौंझना झाया निवासी बॉबी चौधरी के निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल का लिंटल डालने के लिए मजदूर सुखदेव, श्रीपाल ओर देवेंद्र लोहे के सरिये का जाल बांध रहे थे। 

विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर होने के कारण शाम को चली तेज आंधी में जाल सहित मजदूर नीचे आ गिरे। साथ ही नीचे गिरने पर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें शटरिंग का एक हिस्सा सुखदेव के सिर से टकरा गया, लोहे का सरिया लगने से सुखदेव लहुलुहान होकर बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


घटना की जानकरी होने पर स्थानीय लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिक्तिसक के यहां ले गए। जहां सुखदेव की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह सुखदेव की मृत्यु हो गई। मजदूर की मौत के कारण पूरे गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी ने बताया कि आंधी आने पर यह हादसा हुआ। मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले में कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है। वहीं, परिजनों का हादसे के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed