फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shubhi won gold medal in Asian Junior Chess Competition

Ghaziabad News: शुभि ने एशियन जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Shubhi won gold medal in Asian Junior Chess Competition
गाजियाबाद। वेस्टर्न एशियन जूनियर गर्ल्स चैस चैंपियनशिप में जिले की शुभि गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे देश का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप का आयोजन श्रीलंका में किया गया, जिसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी को पीछे छोड़ते हुए शुभि ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जून में गुजरात में हुई विश्व जूनियर गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता 2024 में शुभि गुप्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया था। क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी शुभि गुप्ता सेफायर इंटरनेशनल स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने स्कूल में ही 2018 में शतरंज खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपने पिता से शतरंज खेलना सीखा है। इसके बाद उन्होंने कई राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते। उनके पिता प्रदीप गुप्ता आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं और माता उर्मिला गुप्ता गृहणी हैं। शुभि की इस उपलब्धि के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है, उनके पिता ने कहा कि विश्व प्रतियोगिता में बेटी की यह उपलब्धि गर्व की बात है।
विज्ञापन



शुभि की उपलब्धियां :
- 2022 में श्रीलंका में हुई कॉमनवेल्थ यूथ चैस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

- 2022 में जॉर्जिया में हुई वर्ल्ड कैडेट चैस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2021 में वेस्टर्न एशियन यूथ ऑनलाइन चैंपियनशिप में रजत पदक

- 2021 में फिलिप्पिंस में हुई एशियन स्कूल चैस चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2023 में अहमदाबाद में हुई नेशनल अंडर-19 गर्ल्स चैस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2022 में नेशनल अंडर-15 गर्ल्स चैस चैंपियनशिप में कांस्य पदक

- 2022 में कर्नाटक में हुई नेशनल अंडर-12 गर्ल्स चैस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2021 में नेशनल स्कूल चैंपियनशिप अंडर-11 में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed