{"_id":"67a8fe8300d0a8257d078468","slug":"shri-krishna-balram-riding-in-the-chariot-toured-the-city-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-570461-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रथ में सवार श्रीकृष्ण-बलराम ने किया शहर का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रथ में सवार श्रीकृष्ण-बलराम ने किया शहर का भ्रमण
इस्कॉन मंदिर की श्री कृष्ण बलराम शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु। फोटो नितिन कुमार
- फोटो : विजय। फाइल फोटो
Link Copied
गाजियाबाद। रथ में सवार श्रीकृष्ण-बलराम ने शहर का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नवयुग मार्केट से रविवार को इस्कॉन मंदिर की कृष्ण बलराम शोभायात्रा का धूमधाम से आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कृष्ण बलराम को प्रसाद का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्तादास ने बताया कि शोभा यात्रा नवयुग मार्केट से शुरू होकर ठाकुरद्वारा, दिल्ली गेट, चोपला बाजार, डासना गेट, मालीवाड़ा चौक, होली चाइल्ड चौराहा होते हुए राजनगर के इस्कॉन मंदिर में पहुंची। यात्रा में सजे हुए रथों पर भगवान कृष्ण और बलराम की मनमोहक झांकियां रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु हरे कृष्ण हरे राम का जाप करते हुए और भक्ति गीतों पर झूमते रहे शोभायात्रा के दौरान भक्तों के लिए जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा, व्यापारी नेता बाल किशन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मनोज गुप्ता सहित अन्य व्यापारी यात्रा में शामिल हुए।
इस्कॉन मंदिर की श्री कृष्ण बलराम शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु। फोटो नितिन कुमार- फोटो : विजय। फाइल फोटो
इस्कॉन मंदिर की श्री कृष्ण बलराम शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु। फोटो नितिन कुमार- फोटो : विजय। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।