फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopkeeper dies after auto overturns, collision between workshop manager and truck

Ghaziabad News: ऑटो पलटने में वर्कशॉप मैनेजर और ट्रक की टक्कर से दुकानदार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies after auto overturns, collision between workshop manager and truck
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के शक्तिखंड-4 में आशीर्वाद होटल के पास ऑटो पलटने में बागपत निवासी निजी कंपनी के वर्कशॉप मैनेजर नितिन त्यागी (29) की मौत हो गई। वह अपने ताऊ के लड़कों के साथ ऑटो से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना 21 अगस्त की रात करीब 12 बजे की है। वहीं, 19 अगस्त की रात दस बजे सीआईएसएफ-नोएडा सेक्टर-62 अंडरपास के पास ई-रिक्शा में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बुलंदशहर के ऊंचागांव मढ़ैयनखुर्द निवाी दुकानदार पुष्पेंद्र कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में परिजनों ने इंदिरापुरम पुलिस को चालकों के खिलाफ मुकदमा कराया है।
विज्ञापन


बागपत तहसील के पिलाना निवासी अनंत कुमार ने बताया कि उनका भतीजा नितिन त्यागी (29) पुत्र बिजेंद्र एक निजी कंपनी में वर्कशॉप मैनेजर था। 21 अगस्त को वह किसी काम से गाजियाबाद आया था। यहां से अपने ताऊ के लड़के सचिन और गौतम के साथ रात 12 बजे घर लौट रहा था। तीनों ऑटो में बैठकर शक्तिखंड-4 पहुंचे तो वहां चालक लापरवाही से ऑटो तेज गति से चलाने लगा। आशीर्वाद होटल के सामने पहुंचते ही ऑटो पलट गया। हादसे में नितिन का सिर ऑटो के नीचे दब गया। उन्हें गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजे की मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ताऊ अनंत कुमार के मुताबिक, नितिन की पत्नी खुशबू और पांच साल का बेटा भी है। पुलिस ने मैनेजर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बुलंदशहर के स्याना के ऊंचागांव मढ़ैयनखुर्द निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटे पुष्पेंद्र (23) नोएडा के मामूूरा में पंचर लगाने की दुकान करता था। 19 अगस्त की रात दस बजे वह ई-रिक्शा में बैठकर इंदिरापुरम जा रहा था। सीआईएसएफ अंडरपास के पास एनएच-9 पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, हादसे में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रिक्शा चालक ने लोगों की मदद से घायल को गौतमबुद्धनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम सिंह ने इंदिरापुरम पुलिस को चालक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। टीम दोनों चालकों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और ट्रक नंबर से चालकों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
- स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी, इंदिरापुरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed