{"_id":"6af55673ea2c4a3cb208979f","slug":"shivpal-yadav-meets-azam-khan-in-dasna-jail-sp-workers-welcome-party-leader-in-ghaziabad-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में आजम खां से मिले शिवपाल: सपा महासचिव बोले- उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा; 2027 के चुनाव पर भी हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में आजम खां से मिले शिवपाल: सपा महासचिव बोले- उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा; 2027 के चुनाव पर भी हुई चर्चा
Thu, 12 Nov 2026 02:16 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:16 PM IST
सार
गाजियाबाद जिला कारागार में बंद समाजवादी के कद्दावर नेता आजम खान से मिलने बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। सैकड़ों सपाइयों ने वेदांता टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का स्वागत किया। जहां से उनका काफिला जिला कारागार पर पहुंचा।
विज्ञापन
Shivpal Yadav
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचे। उनकी यह यात्रा जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान से मुलाकात करने के लिए थी।
विज्ञापन
शिवपाल यादव के आगमन पर सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह स्वागत गाजियाबाद के वेदांता टोल प्लाजा पर आयोजित किया गया था। स्वागत के बाद शिवपाल यादव का काफिला जिला कारागार की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन
जेल पहुंचने पर जेल प्रशासन ने मीडिया कर्मियों को कारागार के पहले गेट के बाहर ही रोक दिया। मीडिया को कारागार के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने इस मुलाकात के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
शिवपाल का भाजपा पर हमला
समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक शिवपाल यादव कहते हैं, "...आजम खां को लगातार परेशान किया जा रहा है, और मुझे लगता है कि उन पर लगाए गए मामले झूठे हैं। उनका एकमात्र 'दोष' यह है कि उन्होंने गरीब बच्चों के लिए एक यूनिवर्सिटी बनाई। चार बार मंत्री और दो बार सांसद रहने के बावजूद, उनके साथ जेल के बुनियादी नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है... हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेगी।
Trending Videos
शिवपाल यादव ने कहा कि उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है। आजम खां समाजवादी पार्टी के साथ हैं और उनके साथ हमारे संबंध बने रहेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ है, और हमें पूरा विश्वास है कि अगली सरकार हम ही बनाएंगे।"
शिवपाल ने कहा कि हम आजम खां से मिलकर आ रहे हैं, आजम खां के साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है। लगातार झूठे मुकदमे हो रहे हैं। अब केवल न्यायलय पर ही उम्मीद है। कोर्ट ही उनकी मदद करेगा। शासन-प्रशासन लगातार उत्पीड़न कर रहा है। उनका दोष इतना है कि उन्होंने गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सटी बनाई। जेल में सीधा-सीधा प्रोटोकोल का उल्लंघन किया जा रहा है, जाली लगाकर मुलाकात कराई गई है।
शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ हैं। हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन रहेगा। ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन के एलान पर कहा कि ये लोग भाजपा को नहीं हटाना चाहते। इसलिए यह गठबंधन हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनने हम जेल में मुलाकात के दौरान जाली लगाने की प्रथा को खत्म कर देंगे। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर शिवपाल ने कहा कि कोई विरोध नहीं कर रहा है, भाजपा साजिश कर रही है। भगवान सबके कण-कण में हैं। सबको मंदिर जाने का अधिकार है।
आजम खां फिर गिरफ्तार
अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर 30 अक्तूबर को रामपुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के गेट से ही गिरफ्तार कर लिया। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी की टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई।
अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर 30 अक्तूबर को रामपुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के गेट से ही गिरफ्तार कर लिया। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी की टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई।
रामपुर के एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को लेकर पूछताछ के लिए गाजियाबाद पहुंची। यहां कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
दरअसल दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। तभी से दोनों जेल में थे। हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी।