फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shine on the new design of the flyover will Ansiartisi Rajnagar

राजनगर फ्लाईओवर के नए डिजाइन पर एनसीआरटीसी करेगा साइन

Tue, 25 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shine on the new design of the flyover will Ansiartisi Rajnagar
Flyover - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के नए डिजाइन को लिखित स्वीकृति के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) के पास मंगलवार को भेज दिया है।

विज्ञापन


जीडीए के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते हुई एक बैठक में सेतु निगम को एनसीआरटीसी से प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए स्वीकृति मिल चुकी थी लेकिन नए डिजाइन पर हस्ताक्षर होने की औपचारिकता शेष रह गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों में हस्ताक्षर की कॉपी उन्हें मिल जाएगी। इसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि हाईस्पीड ट्रेन के पूर्व निर्धारित रूट को कायम रखने पर एनसीआरटीसी अड़ा रहा इसलिए सेतु निगम को फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव करना पड़ा। हाईस्पीड फ्लाईओवर के बीच से गुजरेगी। चीफ इंजीनियर ने बताया कि नए डिजाइन के चलते फ्लाईओवर का बजट बढ सकता है। जीडीए का सेतु निगम से इसे 50 करोड़ में बनाने का करार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed