{"_id":"57d6e0c54f1c1b2d46d477c3","slug":"shekhar-gave-police-the-slip-chaudhry-had-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर शेखर चौधरी ने किया कोर्ट में सरेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर शेखर चौधरी ने किया कोर्ट में सरेंडर
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के मामले में एक और नामजद आरोपी शेखर चौधरी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी सोमवार को अपने अधिवक्ता के साथ एसीजेएम-2 की कोर्ट में पेश हुआ। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अब पूछताछ के लिए शेखर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस को शेखर चौधरी की तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस, क्राइम ब्रंाच के साथ ही एसटीएफ की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश भी दे रही थी, मगर वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पेश हो गया। बता दें कि 11 अगस्त को मुरादनगर में तेवतिया पर एके-47 से जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए थे। ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य आरोपियों मनीष और मनोज समेत अब तक दस लोग जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
ये आरोपी अब भी फरार
संसार सिंह, विजय बहादुर, सतवीरी, बिट्टू और पहलवान। इनके एनबीडब्ल्यू जारी हो चुके हैं और कुर्की की भी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि ये आरोपी भी जल्द ही कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।