फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   She used to ask for help on the pretext of illness, then used to steal mobile phone.

Ghaziabad News: बीमारी का बहाना कर मांगती थी मदद, फिर चोरी करती थी मोबाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
She used to ask for help on the pretext of illness, then used to steal mobile phone.
गाजियाबाद। जीआरपी की टीम ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली रीना नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से यात्री का मोबाइल भी बरामद हुआ है। जीआरपी के मुताबिक, रीना पहले बीमार होने का बहाना बनाकर यात्रियों से मदद मांगती थी, फिर उन्हीं का मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर ट्रेन से उतर जाती थी। पुलिस रीना का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। जीआरपी निरीक्षक अनुज मलिक ने बताया कि रीना अंबाला हरियाणा की रहने वाली है। हाल ही में उसने ट्रेन में यात्री का 20 हजार की कीमत का मोबाइल चोरी किया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच हुई तो रीना की भूमिका सामने आई। पूछताछ में रीना ने बताया कि वह ट्रेन के सामान्य व आरक्षित कोच में घुसकर पहले अपनी तबीयत खराब होने का बहाना करती थी। यात्रियों की सहानूभूति लेकर उनसे बातचीत शुरू कर देती थी और उनका सामान चोरी कर लेती थी। उसके ऊपर गाजियाबाद में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed