{"_id":"57ea94604f1c1b6d19573cb4","slug":"shatabdi-including-two-dozen-trains-diverted-gomti","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी, गोमती सहित दो दर्जन से ज्यादा ट्रेंने डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी, गोमती सहित दो दर्जन से ज्यादा ट्रेंने डायवर्ट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। टूंडला-गाजियाबाद सेक्शन पर मितावली स्टेशन के पास मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी होने से हावड़ा रूट प्रभावित हो गया। इसके चलते गाजियाबाद रुकने वाली दिल्ली-लखनऊ शताब्दी, कानपुर शताब्दी, गोमती सहित करीब दो दर्जन ट्रेनों को मुरादाबाद सहित आगरा कैंट-पलवल के रूट पर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नॉदर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि टूंडला के पास बरहान-मितावली स्टेशन के पास मालगाड़ी के चार डिब्बे डिरेल हो गए।
विज्ञापन
इसके चलते गाजियाबाद रुकने के साथ यहां से होकर जाने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को विभिन्न रूटों पर डायवर्ट किया गया। नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी, नई दिल्ली-पुरी नीलांचल को खुर्जा-मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी को टूंडला-आगरा कैंट-पलवल रूट पर डायवर्ट किया गया। नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर डायवर्ट किया गया। सीमांचल एक्सप्रेस को मुरादाबाद, बालामऊ-उन्नाव-कानपुर रूट पर डायवर्ट किया गया।
इसके अलावा गाजियाबाद से गुजरने वाली नई दिल्ली गया महाबोधी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो, नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस सहित तमाम ट्रेनों को भी पलवल-आगरा कैंट-टूंडला रूट से डायवर्ट किया गया।