{"_id":"58ab2a694f1c1b0653b235fa","slug":"shape-surgery-eardrums-not-bigdehgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान के पर्दे की सर्जरी से नहीं बिगडे़गी शेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान के पर्दे की सर्जरी से नहीं बिगडे़गी शेप
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
ear
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कान के पर्दे की सर्जरी कराने में कान के कार्टिलेज में सूजन आने और उसकी संवेदनशीलता चले जाने का डर नहीं रहेगा। यही नहीं, कान की शेप भी नहीं बिगड़ेगी। यह संभव हुआ है गाजियाबाद में आई नई तकनीक से। ऑपरेशन का समय भी आधा रह गया है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट होने, चोट लगने या किसी अन्य वजह से जब कान का पर्दा फट या खराब हो जाता है, तब उसे दोबारा बनाया जाता है। अभी तक ईएनटी सर्जन कान का पर्दा बनाने के लिए कान के पीछे चीरा लगाकर उसे पलट देते थे।
विज्ञापन
इसके बाद फोम केजरिए कान का पर्दा बनाया जाता था, लेकिन अब इस सर्जरी के लिए एंडोस्कोपिक स्कारलेस कार्टिलेज टिमपैनोप्लास्टी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें खतरा नहीं है।
विज्ञापन
ईएनटी, नेक एंड हेड सर्जन डा. बीपी त्यागी ने बताया कि इस तकनीक में दूरबीन विधि से कान के छेद से ही कैमरा, औजार और फोम डालकर पर्दा बनाया जाता है। कहीं पर भी चीरा और टांके लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। ईएनटी सर्जन डा. सुशांत त्यागी ने बताया कि ऑपरेशन में अब सिर्फ 15 मिनट का ही समय लगता है, जबकि पहले 30 मिनट लगते थे।
कोलकाता मेडिकल कांफ्रेंस में डेमो भी किया गया
हाल ही में डा. बीपी त्यागी को एंडोस्कोपिक स्कारलेस कार्टिलेज टिमपैनोप्लास्टी तकनीक पर लेक्चर कोलकाता में आयोजित इंटरनेशनल मेडिकल कांफ्रेंस में बुलाया गया था, जहां इस तकनीक का डेमो दिया गया गया।