{"_id":"577ab0904f1c1b6c697fab9d","slug":"sewer-water-connections-92-million-grant-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 करोड़ की सीवर-वाटर कनेक्शन स्कीम मंजूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 करोड़ की सीवर-वाटर कनेक्शन स्कीम मंजूर
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और यूपी सरकार की संयुक्त योजना शहरों में 100 फीसदी घरों को सीवर और वाटर लाइनों से जोड़ने की है। इसके लिए सरकार ने गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, खुर्जा और लोनी की सीवर-वाटर कनेक्शन स्कीम को मंजूरी दे दी है।
इन शहरों में लोगों को मुफ्त सीवर-वाटर कनेक्शन देने पर सरकार करीब 92 करोड़ रुपये खर्च करेगी। ‘अमृत’ स्कीम से जल निगम की योजना को फंड मिलेगा। जल निगम ने नगर निगम और संबंधित नगर पालिकाओं से मकानों की लिस्ट मांगी है।
योजना के पीछे सरकार का मकसद है कि नई लाइनों को बिछाने के बाद उनका 100 फीसदी इस्तेमाल होना चाहिए। नगर निगम और स्थानीय निवासियों की उदासीनता से करोड़ों के फंड से बिछाई जाने वाली सीवर और पानी की लाइनों का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता।
विज्ञापन
यही वजह है कि केंद्र सरकार ने पहली बार इस मद में फंड जारी करने का फैसला लिया है। जल निगम ने खुर्जा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और लोनी के लिए सीवर-वाटर कनेक्शनों की योजना बनाकर प्रदेश सरकार को भेजी थी। कई चरणों में हुई बैठकों के बाद प्रस्तावों में संशोधन कराए गए। अब केंद्र और प्रदेश सरकार की हाईपावर कमेटी से इन योजनाओं को मंजूरी मिल गई है।
सबसे ज्यादा पैसा गाजियाबाद में होगा खर्च
इन योजनाओं में सबसे ज्यादा पैसा गाजियाबाद में खर्च होगा। यहां सीवर कनेक्शनों के लिए 35.35 करोड़, वाटर कनेक्शन के लिए 32.27 करोड़, बुलंदशहर में वाटर कनेक्शन के लिए 1.13 करोड़, खुर्जा में वाटर कनेक्शन के लिए 4.96 करोड़, हापुड़ में वाटर कनेक्शन के लिए 17.04 करोड़ और लोनी में सीवर कनेक्शन पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 70 फीसदी रुपया केंद्र और 30 फीसदी राज्य सरकार देगी।
सीवर-वाटर कनेक्शन योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। खुर्जा और बुलंदशहर में इसके लिए शासनादेश जारी हो चुका है। जल्द ही अन्य स्थानों के शासनादेश जारी होने के बाद फंड मिल जाएगा। उम्मीद है कि दो महीने में योजना पर काम शुरू हो जाएगा। - केशव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जल निगम
मुखर्जी पार्क में लहराएगा 200 फीट ऊंचा तिरंगा
मेरठ मंडल का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के श्यामा मुखर्जी पार्क में लहराएगा। नगर निगम बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस पार्क में 200 फीट ऊंचा तिरंगा लगाएगा। अवस्थापना फंड की बैठक में महापौर ने यह प्रस्ताव रखवाया था।
मंडलायुक्त ने निगम के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निगम लाखों रुपये के बजट से पार्क में फव्वारे ठीक कराकर सौंदर्यीकरण कराएगा। इसके अलावा बैठक में विकास कार्यों के 51 करोड़ के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल गई है।
सोमवार दोपहर बाद मेरठ में हुई अवस्थापना फंड की बैठक में महापौर अशु वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल समद, चीफ इंजीनियर आरके मित्तल, जलकल अभियंता आरके यादव मौजूद रहे। 51 करोड़ के विकास कार्यों में सबसे ज्यादा करीब 30 करोड़ निर्माण विभाग को मिले हैं।
यह फंड शहर की सड़कों और नालों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। जलकल विभाग करोड़ों के बजट से शहर की कालोनियों में सीवर लाइन बिछाएगा तो स्वास्थ्य विभाग कूड़ा लिफ्टिंग के लिए नए वाहन और लोडर खरीदेगा।
महापौर अशु वर्मा ने बताया कि शहर को रोशन करने के लिए अवस्थापना फंड से 400 एलईडी लाइटें और 100 मिनी हाईमास्ट लाइटें भी खरीदीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग में मंडलायुक्त ने सभी प्रस्तावों पर मंजूरी दे दी है।
इन पर खर्च होगा अवस्थापना फंड
पुरानी सब्जी मंडी में इंटरलाकिंग टाइल्स लगेंगी
बागू, सुदामापुरी और सिद्धार्थ विहार में बनेंगे नाले
शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड का निर्माण होगा
गोशाला अंडरपास में मरम्मत का काम होगा
विजयनगर, राजीव कालोनी, मैनापुर, विकास नगर में सड़क निर्माण होगा
मॉडल टाउन वेस्ट में सड़क सुधार होगा
गोविंदपुरम जी ब्लाक और सी-ब्लाक में डबल रोड का सड़क निर्माण कार्य
बम्हेटा, संजय कालोनी में सड़क निर्माण
राजनगर में सर्कुलर रोड का निर्माण, पाइप मार्केट में सड़क, नाली निर्माण
बजरिया रेलवे रोड का निर्माण
ब्रिज विहार में नाले की बाउंड्री बनाई जाएगी
सराय नजर अली, नेहरू नगर से कालकागढ़ी तक सीवर सुधार
टीएचए की इंदिरा कालोनी, प्यारे लाल कालोनी में सीवर सुधार
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र व लाजपतनगर में पानी लाइन
शालीमार एक्सटेंशन, शहीद नगर में वाटर लाइन
..
कूड़ा लिफ्टिंग के लिए 400 हाथ ठेली खरीदी जाएंगी
10 टीपर और 5 लोडर खरीदे जाएंगे
10 टाटा होपर मशीन
400 एलईडी लाइटें खरीदी जाएंगी
100 सेमी हाईमास्ट लाइटें खरीदेगा निगम