{"_id":"57acb9be4f1c1b7102ee5284","slug":"seven-suspected-dengue-patients-were","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के सात संदिग्ध मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के सात संदिग्ध मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात और उमस बढ़ने के साथ ही डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों में सात डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं। संक्रामक रोग विभाग में इनके सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले भी 30 संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सर्वे अभियान में लगातार डेंगू के लार्वा भी मिल रहा है।
विज्ञापन
हालांकि की हड़ताल की वजह से पिछले दो दिनों से सर्वे अभियान बाधित है। लेकिन पिछले दिनों तहसील, एसएसपी कार्यालय, सहित थानों आदि में ब्रीडिंग पाई गई है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि अभी कुछ संदिग्ध मरीज आ रहे हैं लेकिन एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
सावधानी से ही हो सकता है बचाव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाईडलाइन जारी की गई है जो निम्न है:-
- दिन में ही काटता है एडिज मच्छर
- घर के अंदर या बाहर कहीं भी पानी जमा ना होने दें
- घरों में एसी डक्ट , फ्रिज ट्रे, कूलर और गमलों में जमा पानी एडिज की ब्रीडिंग का कारण बन सकता है।
- प्लेटलेट्स कम होने का मतलब डेंगू होना नही है।
- वायरल और टायफायड होने पर भी प्लेटलेट्स गिर सकते हैं।
- बुखार और जोड़ों में दर्द होने पर डेंगू की पूरे टेस्ट कराएं