फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven arrested for earning money by doing obscene dio chat in flat

Ghaziabad News: फ्लैट में अश्लील डियो चैट करा कमाई करने वाले सात गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested for earning money by doing obscene dio chat in flat
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन स्थित किराए के फ्लैट में युवतियों से अश्लील वीडियो चैट कराकर पैसे कमाने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। शालीमार गार्डन पुलिस ने छापे की कार्रवाई में मास्टरमाइंड और सरगना समेत छह युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी वेबसाइट पर अश्लील वीडियो चैट से पहले कूपन रिचार्ज के बहाने ग्राहकों से रकम वसूलती थीं। सरगना अपना रैकेट चलाने के लिए जॉब है नामक एप पर आवेदन करनी वाली युवतियों से सम्पर्क करता था। पुलिस ने इनके चार लैपटॉप और अन्य सामान को जब्त किया है।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की एक महिला ने जाॅब है एप पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। एक जुलाई को राजबाग साहिबाबाद निवासी रविंद्र सिंह ने फोन से सम्पर्क कर अपने ऑफिस में 25 हजार रुपये वेतन पर वित्तीय सलाहकार बनने का ऑफर दिया। चार जुलाई को महिला उसके राजबाग स्थित घर के पास पहुंचीं। तो वह उन्हें गाड़ी में राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित ऑफिस पर ले गया। वहां पहले से कुछ युवतियां लैपटॉप पर अश्लील वीडियो चैट कर रही थीं। रविंद्र ने बोला कि उन्हें भी लोगों से इसी तरह वीडियो चैट करके पैसे ऐंठने हैं। इतना सुनकर उनके होश उड़ गए और विरोध किया जिस पर संचालक रविंद्र और महिला ट्रेनर व विवेक ने गाली-गलौज कर एसिड से जलाकर मारने की धमकी दी। वह काफी बुरी तरह डर गईं। वह किसी तरह संचालक और अन्य युवतियों को चकमा देकर वहां से भागकर चौकी पहुंच गईं। उपनिरीक्षक को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने योजना के तहत शुक्रवार देर शाम छापे की कार्रवाई कर संचालक समेत छह युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी के मुताबिक, रविंद्र ने बताया कि उसने अप्रैल महीने में फ्लैट 16 हजार रुपये किराए पर लिया था। उसने मालिक से कहा था कि वह परिवार के साथ रहने के लिए फ्लैट किराए पर ले रहा है। पुलिस जांच में आया कि वह वाहन इंश्योरेंस और एआरटीओ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात बनवाने का काम भी करता है। वह महिलाओं और युवतियों को 20 से 30 हजार रुपये वेतन का लालच देकर अपने गोरखधंधे में शामिल करता था।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो कॉल-चैट के लिए कराती थीं रिचार्ज :
शालीमार गार्डन थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के मुताबिक, रविंद्र ने अपने ऑफिस में लग्जरी कमरा बनाया हुआ था। वहां बेड और बाथरूम से लेकर अन्य प्रकार की सुविधाएं हैं। वह जॉब है एप के माध्यम से युवती व महिलाओं के नंबर लेकर सम्पर्क करता था। इसके बाद युवतियों को ऑफिस में ले जाकर उनसे स्पेयरमेट डॉट कॉम व अन्य वेबसाइट से दूर-दराज के लोगाें से अश्लील वीडियो चैट कराता था। पांच से दस मिनट चैट के लिए युवतियां सबसे पहले लोगों से 250, 500, 1000, 2000, 5000 और उससे अधिक का कूपन रिचार्ज कराती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर और बड़े घरों की युवतियां शामिल :
पुलिस जांच में आया कि इस गोरखधंधे में शामिल युवतियां, बी कॉम और 12वीं व नौवीं पास हैं। इन सभी को 20 से 30 हजार रुपये के बीच वेतन दिया जाता है। एक युवती दिल्ली में एक पार्षद की बेटी है तो दूसरी के माता-पिता का देहांत हो चुका है या फिर पिता के देहांत के बाद मां ने दूसरे युवक से शादी कर ली। और उसे अकेला छोड़ दिया। इसके अलावा एक युवती पर मा-पिता की मृत्यु के बाद पांच भाई-बहन को पालने की जिम्मेदारी है। वह ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर चुकी है। उसने भी जॉब है एप पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। उसके जरिए संचालक के जाल में फंस गई। फिलहाल पुलिस ने फ्लैट मालिक से किराएदार अनुबंध के कागजात मांगे हैं। पुलिस उनके कागजातों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed