फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Service Day is celebrated as the birthday of Modi

सेवा दिवस के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन

Sun, 18 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Service Day is celebrated as the birthday of Modi
अन्य - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया। डॉ. अनिल राघव की देखरेख में जरूरतमंदों को चिकनगुनिया और डेंगू की दवा बांटी गई।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने रईसपुर के वाल्मीकि मंदिर परिसर में वाल्मीकि व जाटव समाज के लोगों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, मानसिंह गोस्वामी, लेखराज माहौर, राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, राजेश्वर प्रसाद, संजय शर्मा, संजीव त्यागी, नवनीत मित्तल, सुदेश कश्यप व प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी में भी मनाया जन्म दिन  
लोनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भाजपा नेता और नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा की पत्नी रंजिता धामा बेहटा हाजीपुर स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम में पहुंची और 65 गरीब परिवारों की छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपी, किताब आदि पाठ्य सामग्री वितरित की।

इस दौरान सभासद कुसुम लता, सतपाल शर्मा, विरेंद्र शर्मा, उदयपाल प्रधान, अमित सैनी, सतीश जैन, बबलू शर्मा, अनिल बबलू मौजूद रहे।  उधर, पूर्व चेयरमैन डा. विनोद बंसल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाई अभियान में कार्यकर्ताओं से जुट जाने के लिए कहा।

लोनी नगर अध्यक्ष ललित शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर ने अपने कार्यालय पर 100 गरीब बेटियों को शिक्षा सामग्री वितरित की। विकास मावी, हिमांशु शर्मा, चैन पाल गुर्जर, आदि मौजूद रहे।

मानव कल्याण मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने नाईपुरा रोड स्थित कार्यालय पर केक काट कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. प्रमेंद्र ने पचायरा गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में स्कूली बच्चों के साथ नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, अनिल कसाना, योगेंद्र मावी, कपिल त्यागी, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।     

भाजपाइयों ने केक काटा, फल व मिठाई बांटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66 वां जन्म दिन शनिवार को जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने केक काटा तथा फल व मिठाई बांटी। बस स्टैंड पर पर शिविर लगाकर लोगों का बीमा कराया।  इस दौरान लखनऊ में होने वाली राज्य परिवर्तन रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने सीकरी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि 21 सितंबर को लखनऊ  रैली में  उनकी ओर से 30 बसें जाएगी।

उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर अक्षय, दीपक, गिरीश, आलोक, कृष्ण, हिमांशु व बिशन सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, हापुड़ रोड स्थित जनहित फाउंडेशन कार्यालय पर पुष्पेंद्र रावत ने नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर फल व मिष्ठान वितरण किया।

इस मौके पर सतेंद्र शर्मा, राकेश त्यागी व अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे। भोजपुर ब्लाक प्रमुख चौधरी कृष्णवीर सिंह ने भदौला समेत कई गांवों में फल और मिठाई बांटकर नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।

वहीं, एके टैक फैक्ट्री के प्रबंधक सतेंद्र त्यागी की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संजय सिंह, नवाब सिंह नागर, उत्तम त्यागी, सुधीर, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता अशोक माहेश्वरी ने उमेश पार्क के पास लक्ष्य पाठशाला में बिस्कुट और स्टेशनरी वितरित की।


बस स्टैंड पर भाजपा नगर कमेटी की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों का बीमा कराया गया। शिविर में नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल के अलावा दिनेश सिंहल, पवन सिंहल, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed