फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Service agency assistant absconded after stealing 2.15 lakhs

Ghaziabad News: सर्विस एजेंसी का सहायक 2.15 लाख चोरी कर फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Service agency assistant absconded after stealing 2.15 lakhs
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-13 में शादी समारोह के दौरान घर से दो लाख 15 हजार रुपये चोरी हो गए। परिवार के लोगों ने निजी सर्विस एजेंसी से लिए गए घरेलू सहायक पर चोरी कर शक जाहिर किया है। सहायक फरार है। इंदिरापुरम कोतवाली में चोरी की घटना के एक माह बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। इंदिरापुरम पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने 23 जून 2022 को भीम नाम का घरेलू सहायक राजधानी मेन पावर सर्विस द्वारा देखभाल के लिए रखा था। शुरुआत में उसका आधार कार्ड भी जमा किया था। जानकारी करने पर एजेंसी के लोगों ने उनसे कहा कि सहायक भीम का वैरिफकेशन कराया हुआ है। 27 मार्च 23 को उनके बेटे की शादी थी। घर में शादी समारोह का कीमती सामान और लाखों रुपये की नकदी भी रखी थी, लेकिन समारोह के बीच अचानक नकदी चोरी हो गई। उन्होंने घर के लोगों से दो लाख 15 हजार रुपये की नकदी के बारे में पूछा तो किसी को जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं, भीम तीन दिनों तक इस राशि की हर जगह तलाश करता रहा। एक अप्रैल की रात वह छत पर सो रहा था। देर रात में दूसरे मकान की छत से कूदकर वह भाग गया। किसी को उसके बारे में पता नहीं चले, इसके लिए उसने दरवाजे की कुंडी लगा दी थी। सुबह दस बजे परिवार के लोग उसे जगाने के लिए छत पर पहुंचे तो आरोपी के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत सहायक भीम के बारे में एजेंसी के लोगों को सूचना दी। भागने के बाद भीम ने फोन बंद कर दिया है। इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि भीम की सर्विलांस लोकेेशन ट्रेस कर रहे हैं। एजेंसी ने यदि पुलिस वेरिफिकेशन कराया है तो उसके कागजात मांगे गए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed