{"_id":"6171976b3a7ce4581b58f907","slug":"serious-negligence-in-hospital-had-to-do-stomach-patient-operation-and-ripped-to-fever-suffered-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: करना था पेट के मरीज का ऑपरेशन और चीरा लगा दिया बुखार पीड़ित को, उपचार के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: करना था पेट के मरीज का ऑपरेशन और चीरा लगा दिया बुखार पीड़ित को, उपचार के दौरान युवक की मौत
Thu, 21 Oct 2021 10:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:08 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचित उपचार का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। रात आठ बजे तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
operation
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बुलंदशहर के भूड़ रोड स्थित अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ऑपरेशन करना था पेट की समस्या से ग्रसित यूसुफ का और डॉक्टरों ने गांव फरियाली निवासी बुखार पीड़ित मरीज यूसुफ सैफी के पेट में चीरा लगा दिया। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर ऑपरेशन के लिए आए मरीज के पहुंचने पर चिकित्सकों को जानकारी हुई। बुखार पीड़ित मरीज ने होश में आने पर परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचित उपचार का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। रात आठ बजे तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन