फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   September From all the work of jam

सितंबर से जाम का काम तमाम

Wed, 15 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
September From all the work of jam
लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

हिंडन बैराज के निकट निर्माणाधीन अंडरपास सितंबर में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम, वैशाली व वसुंधरा से गाजियाबाद आने-जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी। अभी इन इलाकों से गाजियाबाद के जीटी रोड की तरफ आने-जाने वाले लोगों को रोजाना भारी जाम का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि रेलवे ने जीडीए को जानकारी दी है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह तक इस अंडरपास को आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। तीन लेन के इस अंडरपास पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर में साढे़ तेरह करोड़ रुपए की लागत से अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ था। शुरुआत में ही जीडीए ने रेलवे को साढे़ नौ करोड़ रुपये दे दिए थे। बाकी बचा पैसा भी रेलवे को दे दिया गया है। अगले दो महीने केअंदर मिट्टी भरने के काम से लेकर सड़क निर्माण तक का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अंडरपास का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि टीएचए की तरफ से जीटी रोड आने का एक ही मुख्य रास्ता है। जीटी रोड पर नए पुल के पास से एक रोड रेलवे पुल के नीचे से टीएचए की ओर जाती है। इसी रोड के ऊपर एलीवेटेड रोड बन रही है।


एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य की सामग्री इसी सड़क पर रखी जाती है। इससे यह सड़क और संकीर्ण हो गई है। वहीं यह रोड काफी घुमावदार है इस कारण ट्रैफिक स्लो रहती है। इस रोड पर सिर्फ सुबह-शाम ही नहीं हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। अंडरपास चालू होने से लाखों लोगों को रोजाना के जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed