फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   September 19 Mahahdtal

19 सितंबर से महाहड़ताल

Thu, 15 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
September 19 Mahahdtal
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
छठवें वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतनमान को लागू करने, ग्रेड वेतन 1900 से 2000 करने समेत 18 मांगों को लेकर प्रदेश भर में 19 सितंबर से महाहड़ताल शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


राजकीय वाहन चालक महासंघ, नगर निगम, परिवहन निगम, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल और वाहनों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
 
राजकीय वाहन चालक  महासंघ के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह का कहना है कि उनका संघ 19 सितंबर से ही वाहनों का चक्का जाम कर देगा। इस दौरान सभी सरकारी विभागों में अफसरों की कारें भी नहीं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


हालांकि एंबुलेंस सेवा इस हड़ताल से प्रभावित नहीं होंगी। एंबुलेंस सेवा को आंदोलन से मुक्त रखा गया है। उधर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिंद्र नागर ने बताया कि इस हड़ताल में निगम के सभी विभाग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता राकेश अग्निहोत्री, निगम वाहन चालक संघ के महामंत्री सलीम का कहना है कि हड़ताल के दौरान शहर में कूड़ा लिफ्टिंग, सफाई, पानी की आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट का संचालन बंद कर दिया जाएगा।


वहीं कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। महा हड़ताल के दौरान रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि प्रदेश स्तर पर सरकार के उच्चाधिकारी यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर हड़ताल को टालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed