{"_id":"6adfadc6bc4e88fe110e3988","slug":"senior-accountant-attacked-with-a-knife-in-an-attempt-on-his-life-wife-and-her-lover-accused-of-conspiracy-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1037-1009942-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीनियर अकाउंटेंट पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी और प्रेमी पर साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीनियर अकाउंटेंट पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी और प्रेमी पर साजिश का आरोप
विज्ञापन
इंदिरापुरम (गाजियाबाद)। वसुंधरा सेक्टर-1 में सोमवार सुबह घर में सो रहे पोस्टल विभाग के सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। नकाबपोश हमलावर ने उनके सिर, पेट, सीने, गर्दन और हाथ पर 10 से 12 वार किए। शशांक की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। लोगों ने शशांक को इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रकरण में पुलिस ने शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा और वसुंधरा स्थित जिम संचालक प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। आशंका है कि हमला प्रताप ने किया। घायल के भाई की शिकायत पर दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले और हत्या की साजिश समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मूलरूप से झांसी निवासी रितेश कंथारिया ने शिकायत दी है कि उनके भाई शशांक (35) वसुंधरा सेक्टर-1 में पत्नी प्रिया शर्मा और साढ़े तीन साल की बेटी के साथ किराये के फ्लैट में रहते हैं। शशांक और प्रिया दोनों दिल्ली के करोलबाग स्थित पोस्टल विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, फरवरी 2026 में प्रिया ने वसुंधरा स्थित फिटनेस हेड क्वार्टर जिम ज्वाइन किया था। वहां उसकी मुलाकात शामली के बझेड़ी गांव निवासी प्रताप सिंह से हुई, जो जिम संचालक और ट्रेनर है। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए।
पुलिस का दावा है कि दोनों शादी करना चाहते थी, लेकिन इसकी जानकारी शशांक को हो गई। उन्होंने इसका विरोध किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पड़ोसियों ने भी आए दिन झगड़ा होने की बात कही है।
एसीपी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि शशांक को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई थी। इसी के तहत सुबह करीब 5:30 बजे घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया गया। जान बचाने के लिए घायल शशांक किसी तरह घर से बाहर आए। इस बीच शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हमलावर भाग गया। इसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया।
-- --
पहले पति से तलाक, फिर शशांक से प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार, प्रिया की वर्ष 2018 में दिल्ली में पहली शादी हुई थी। पहले पति से विवाद के चलते शादी के कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद वर्ष 2019 में प्रिया ने शशांक से प्रेम विवाह किया। दोनों की साढ़े तीन साल की बेटी है। पुलिस ने फिलहाल बच्ची को उसकी मौसी के सुपुर्द कर दिया है।
-- --
पत्नी के घर से निकलने के दो मिनट बाद वारदात
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि सुबह करीब 5:30 बजे प्रिया रोज की तरह जिम जाने के लिए घर से निकली। इसके करीब दो मिनट बाद 5:32 बजे हमलावर फ्लैट में दाखिल हुआ और शशांक पर हमला कर दिया। पुलिस को आशंका है कि दोनों के एक साथ घर में मौजूद रहने पर संदेह हो सकता था, इसलिए समय का अंतर रखा गया। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
-- --
ऐसे मामलों में पहले भी हुईं गिरफ्तारियां
- 11 अप्रैल 2024: सिहानी गेट थाना क्षेत्र के दौलतपुरा में मनोज गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी राधा गुप्ता और परिचित राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर मनोज की हत्या की साजिश रचने का आरोप था।
- 18 मई 2025: कविनगर क्षेत्र में एमसीडी कर्मचारी संजय की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी प्रियंका और प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार किया था। जांच में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने की मंशा का पहलू भी सामने आया था।
- 12 अक्तूबर 2025: लिंक रोड थाना क्षेत्र में योगेश की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी पूजा और प्रेमी आशीष को गिरफ्तार किया था।
- 12 अक्तूबर 2025: मसूरी थाना क्षेत्र में आसिफ की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी और प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
- 13 अक्तूबर 2026: खोड़ा की वंदना विहार कॉलोनी में सिलाई कारीगर अंशुल की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी निशा और कथित प्रेमी पप्पू उर्फ गंगा भगत को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच करीब दो साल से संबंध थे और हत्या की साजिश रची गई थी।