फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Self-finance courses admission to three of the Merit

सेल्फ फाइनेंस कोर्स के दूसरी मेरिट के दाखिले तीन तक

Fri, 02 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Self-finance courses admission to three of the Merit
सीसीएस - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू ने बृहस्पतिवार सुबह सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी। कालेजों ने बृहस्पतिवार से ही दाखिले लेने शुरू कर दिए, हालांकि पहले दिन गिनती के ही दाखिले हुए।
विज्ञापन


बता दें कि पहली मेरिट के बाद कालेजों में 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गईं थीं। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट जारी की गई तो भी कालेजों में गिनती के ही दाखिले हुए।
विज्ञापन


शंभू दयाल डिग्री कालेज में बीकॉम के एचओडी एनके गर्ग ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक तो कोई दाखिला ही नहीं हो सका था। कालेज द्वारा ही छात्रों से संपर्क साधा गया तब जाकर शाम तक महज 8 दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट से दाखिले के पहले दिन बहुत से विद्यार्थी कट ऑफ देखकर ही लौट गए। वीएमएलजी में भी दाखिले का यही हाल रहा। यहां भी कुल 5 दाखिले ही हो सके। बता दें कि दूसरी मेरिट का दाखिला 3 सितंबर तक होना है।

ऐसे में अब दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास महज दो दिन का समय है। इस बार विद्यार्थियों के लिए राहत है कि शनिवार को भी बैंक खुलेंगे, ऐसे में बैंक ड्राफ्ट बनाने में परेशानी नहीं होगी।

एसएमएस न मिलने से बढ़ी परेशानी
दाखिला प्रक्रिया में अब विश्वविद्यालय की लापरवाही सामने आ रही है। देरी से तो मेरिट जारी हो ही रही है। विद्यार्थियों को कटऑफ जारी होने का मैसेज नहीं मिल रहा है। ऐसे में खुद कालेज प्रशासन अपने ही प्रयासों से विद्यार्थियों से संपर्क साध रहे हैं।


प्रोफेशनल और पीजी कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि आज
सीसीएसयू से संबंधित कालेजों में प्रोफेशनल कोर्स और पीजी में दाखिले की अंतिम तारीख 2 सितंबर है। वीएमएलजी की प्राचार्य डा. कुसुम त्यागी ने बताया कि प्रोफेशनल कोर्स और एमए, एमकॉम में शुक्रवार 2 सितंबर तक ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed