फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Selection will be spreading rumors prison: SSP

चुनाव में अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल: एसएसपी

Tue, 10 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 10 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Selection will be spreading rumors prison: SSP
संवाद करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित पुलिस-जनता संवाद में एसएसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले जेल जाएंगे। उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन


कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ाने के लिए सोमवार को एसएसपी दीपक कुमार पुलिस-जनता संवाद में शामिल हुए। इस मौके पर एसएसपी से लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। एसएसपी ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


लोगों ने कप्तान से कहा कि नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित तीन होटलों में इन दिनों सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस को इस बात की जानकारी होते हुए भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोगों ने वाहनों में हूटर लगे होने की भी शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने नगर कोतवाल को हूटर लगे वाहनों के खिलाफ  अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान पेट्रोल पंप डीलरों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर चुनाव के दौरान पंप के सिक्योरिटी गार्डों के पास से शस्त्र नहीं जमा कराने की मांग की। इस पर एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शस्त्र जमा नहीं कराए जाएंगे।


एसएसपी ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी पुलिसकर्मी बेवजह तंग करता है तो वह सीधे उनके व्हाट्स एप नंबर पर इसकी शिकायत करें। अगर कोई व्यक्ति व्हाट्सएप, फेसबुक और टवीट्र के माध्यम से चुनाव के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो पुलिस की साइबर टीम इस पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed