फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Second theft in three days at a confectionery

Ghaziabad News: कन्फेक्शनरी में तीन दिन में दूसरी बार चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Second theft in three days at a confectionery
मोदीनगर। गोविंदपुरी के विवेकानंद चौक स्थित शर्मा कन्फेक्शनरी में तीन दिन के भीतर दूसरी बार चोरी हुई। अज्ञात चोर कीमती सामान और लगभग 10,000 रुपये नकदी ले गए। दुकान मालिक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पहली चोरी 15 अगस्त 2026 की रात हुई थी। चोर ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। तीन दिन बाद, 18 अगस्त की मंगलवार रात चोरों ने फिर दुकान को निशाना बनाया। इस बार भी ताला तोड़कर कीमती सामान और लगभग 10,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली। ओमप्रकाश शर्मा का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से चोरों का दुस्साहस बढ़ा है। व्यापारियों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर रोष है। एसीपी मोदीनगर ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed