फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seam will be swimming pool without NOC

बिना एनओसी चल रहे स्वीमिंग पूल होंगे सील

Sat, 20 May 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seam will be swimming pool without NOC
पुलिस मौके पर जांच करते हुए - फोटो : amarujala

गाजियाबाद। मानकों की धज्जियां उड़ाने के साथ ही बिना एनओसी के चल रहे महानगर के स्वीमिंग पूल अब जिला प्रशासन और खेल विभाग के निशाने पर आ गए हैं। अवैध रूप से चल रहे इन स्वीमिंग पूलों के खिलाफ एक जून से निरीक्षण अभियान चलाने की तैयारी है। निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर स्वीमिंग पूलों को सील किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से सत्र 2017-18 के लिए एनओसी लेने के आदेश और एक माह के अभियान में केवल छह स्वीमिंग पूलों ने एनओसी के लिए आवेदन किया है जबकि महानगर के स्कूल और क्लबों में 15 बड़े स्वीमिंग पूलों के साथ सोसाइटीज और अपार्टमेंट को मिलाकर शहर भर में करीब 95 से ज्यादा स्वीमिंग पूल संचालित हैं।
विज्ञापन


लोगों के घरों में बने स्वीमिंग पूलों की संख्या इससे अलग है। मानकों की अनदेखी के चलते ही बीते पांच वर्ष में आधा दर्जन के करीब हादसे हो चुके हैं। इसमें एक बच्चे और किशोर समेत चार लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सुरक्षा का मामला होने के कारण खेल विभाग एक जून से अभियान चलाने जा रहा है। अभियान की जद में घरों में बने स्वीमिंग पूल भी आएंगे। इनको भी प्रशासन-खेल विभाग से एनओसी लेने के साथ खेल प्रोत्साहन समिति में तय फीस जमा करानी होगी।  

इन मानकों की होगी जांच
निरीक्षण अभियान में मानकों की अनदेखी पूल संचालकों को भारी पड़ सकती है। तय मानकों के हिसाब से पूल की कैपेसिटी, लाइफ गार्ड, साफ पानी के लिए फिल्टर प्लांट, लाइफ जैकेट, वाटर ट्यूब, नियमित एंट्रेंस गेट, बाउंड्रीवाल सहित अन्य सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी।


स्वीमिंग पूल संचालकों को एनओसी लेने और खेल प्रोत्साहन समिति में तय फीस जमा कराने के आदेश दिए गए थे लेकिन केवल छह स्वीमिंग पूल संचालकों ने ही एनओसी मांगी है। अब विभाग एक जून से जांच अभियान शुरू करेगा। मानकों की अनदेखी और एनओसी न लेने वाले पूल सील किए जाएंगे। कार्रवाई की जद में स्कूल, क्लब, सोसाइटी और घरों में बने पूल भी आएंगे। - सुनील चंद्र जोशी, जिला खेल अधिकारी

शहर के बड़े स्वीमिंग पूल
- केंद्रीय विद्यालय, कमला नेहरूनगर
- डीडीपीएस, गोविंदपुरम
- एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज
- डीपीएस, राजनगर
- डीएलएफ स्कूल, राजेंद्रनगर
- डीएवी स्कूल, राजेंद्रनगर
- राजेंद्रा क्लब, राजेंद्र नगर
- खेतान पब्लिक  स्कूल, राजेंद्रनगर
- डीपीएस इंदिरापुरम
- सेंट फ्रांसिस स्कूल, इंदिरापुरम
- बालभारती स्कूल, बृजविहार
- शिप्रा सनसिटी, इंदिरापुरम

स्वीमिंग पूल में हुए हादसे
- राजेंद्रा क्लब में 2013 में स्वीमिंग सीखने गए किशोर की डूबने से मौत
- इंदिरापुरम वैभव खंड स्थित एक सोसाइटी में लाइफ गार्ड नहीं होने से बच्चे की हुई थी मौत
- चंद्रनगर स्थित क्लब में 2015 में युवक की डूबने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed