{"_id":"56ec3e4f4f1c1b40468b487d","slug":"sdm-administered-oath-newly-elected-head-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दिलाई नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दिलाई नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
अनुभूतिसंरक्षक के नेतृत्व में जुलूस निकालकर उठाई मांगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर। ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण शुक्रवार को ब्लॉक परिसर पर करा दिया गया। अलग-अलग ब्लॉक परिसर पर अधिकारियों ने प्रमुखों को शपथ दिलाई और बाद में बीडीसी सदस्यों ने भी शपथ ली। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
लोनी ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम जयपाल सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुनीता निवासी राजपुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कर उन्होंने अपने सहयोगी 89 बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई।
विज्ञापन
इसदौरान बीडीओ हुसैन आरजू, ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहा। भोजपुर में ब्लॉक प्रमुख कृष्णवीर चौधरी एवं मुुुरादनगर ब्लॉक में कविता यादव ने पहले खुद और बाद में बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। बता दें कि मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख बनने वाली कविता यादव उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र की महिला है।
विज्ञापन
बीडीओ राजीव बरतरिया ने बताया कि कविता यादव की उम्र (23) वर्ष है और बारहवीं पास है। सपा महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के लिए कविता यादव का नाम भेजा जाएगा।
भोजपुर ब्लॉक में एसडीएम मोदीनगर अतुल कुमार ने प्रमुख कृष्णवीर सिंह को शपथ दिलाई। वहीं, मुरादनगर में एसडीएम नितिन मदान ने प्रमुख कविता यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद भोजपुर ब्लॉक में 101 एवं मुरादनगर में 71 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली।
एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने रजापुर ब्लॉक में शपथ दिलाई। इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष साजिद हुसैन, रामकिशोर अग्रवाल, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राजदेवी चौधरी, जगवीर सिंह, महावीर गुर्जर मौजूद रहे। वहीं मुरादनगर में सपा महानगर अध्यक्ष संजय यादव, विकास यादव, गौरव यादव, ईश्वर यादव, करतार सिंह, नीरज प्रधान आदि मौजूद रहे।