Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scuffle between Bhim Army officer and sub-inspector

Ghaziabad News: भीम आर्मी के पदाधिकारी और उपनिरीक्षक में धक्का मुक्की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between Bhim Army officer and sub-inspector
भीम आर्मी के एनसीआर प्रभारी को ले जाते उपनिरीक्षक। स्रोत: वीडियोग्रैब - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में जिला कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस की जटवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर भीम आर्मी के आईटी सेल दिल्ली प्रभारी शिव कुमार चावला व अन्य ने जमकर हंगामा किया। पुलिस शिव कुमार चावला और अन्य को हिरासत में लेकर सिहानी गेट थाना पहुंची। जहां उनके परिजनों ने भी जमकर हंगामा काटा। हालांकि आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर मामले का पटापेक्ष किया।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे शिव कुमार चावला और उनके साथियों ने उपनिरीक्षक पर छेड़छाड़ के आरोपी को मारपीट की धाराओं में चालान करने का विरोध किया। बताया कि पीड़ित परिवार ने युवती से छेड़छाड़ होने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में युवती और युवक के बीच मारपीट की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य भी जांच में सामने आए हैं। इसके आधार पर आरोपी युवक का चालान कर दिया गया था। चौकी पर हंगामा कर रहे लोगों का उपनिरीक्षक ने विरोध किया तो दोनों ओर से धक्का मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने उन्हें छोड़ने की मांग की। देर रात आरोपियों ने उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों से माफी मांग कर कार्रवाई न करने की मांग की। देर रात आरोपियों को माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed