फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   School library caught fire due to short circuit, books burnt

Ghaziabad News: शार्ट सर्किट से स्कूल के पुस्तकालय में लगी आग, किताबें जलीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
School library caught fire due to short circuit, books burnt
वसुंधरा। सेक्टर दो स्थित एलन हाउस पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने में करीब 15 मिनट लग गए। पुस्तकालय दूसरे तल पर बना है। आग लगते ही बच्चों को दूसरे तल से प्रथम तल पर भेज दिया गया। आग लगने पर पुस्तकालय और आसपास बिल्डिंग में धुआं भर गया।
विज्ञापन

स्कूल सुबह सात बजे खुल जाता है और बच्चे भी आने शुरू हो जाते हैं। साढ़े सात बजे से स्कूल में बच्चों की कक्षाएं शुरू हो गई थीं। स्कूल के दूसरे तल पर पुस्तकालय है। पौने आठ बजे स्कूल के पुस्तकालय में अचानक धुआं निकलता दिखा। पुस्तकालय में उस समय कोई नहीं था। धुआं बच्चों की कक्षाओं में ना फैले। इसलिए सभी प्रथम तल के दरवाजे बंद कर दिए गए। बच्चों को दूसरे तल से प्रथम तल पर भेज दिया गया। सभी शिक्षिकाएं बच्चों की सुरक्षा में जुट गईं। स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया। आग करीब 15 मिनट में बुझ गई। तभी अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद भी पुस्तकालय में धुआं फैल गया था। अग्निशमन टीम ने पुस्तकालय के बाहर की ओर लगी खिड़कियों को तोड़कर धुआं निकाला। आग लगने से पुस्तकालय में रखी काफी पुस्तकें जल गईं।
विज्ञापन

-स्कूल के अग्निशमन यंत्र समय पर आए काम-
स्कूल में रखे अग्निशमन यंत्र समय पर काम आ गए। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पानी सहित अन्य अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करके आग बुझा दी गई। आग बुझते ही अभिभावकों को बता दिया गया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलने पर अभिभावक चिंतित हो गए थे। कई अभिभावक सूचना मिलते ही अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोट-
शार्ट सर्किट से स्कूल के पुस्तकालय के एक कोने में आग लगी थी। अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही स्कूल स्टाफ ने आग बुझा ली थी। स्कूल में प्रतिदिन की तरह कक्षाएं चली हैं। बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। कुछ पुस्तकें आग में जल गई हैं।- शालिनी सिंह, प्रधानाचार्या।

पुस्तकालय के पीछे से एक तार जा रहा था, जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। जब टीम पहुंची तो पुस्तकालय में धुआं भरा था। स्कूल में अग्निशमन यंत्रों और पानी से आग बुझाकर। बाहर की ओर लगी खिड़की को तोड़कर धुआं निकाला।
राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed