फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scholarship process starts from July 6

नौवीं-दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृति प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Scholarship process starts from July 6
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। छात्रवृति के लिए अब कक्षा ९वीं से १०वीं तक के छात्रों का डाटा बेस तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। होगा। समाज कल्याण द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को डाटा बेस तैयार के लिए शासनादेश भेज दिया गया है। यह सभी प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हो जाएगी। जिसमें ९वीं-१०वीं के छात्र-छात्राओं का डेटा बेस तैयार करने से लेकर ऑनलाइन आवेदन, मास्टर डाटा बेस में सभी सूचनाएं भरकर अपलोड करने से लेकर डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की प्रक्रिया आदि 30 जुलाई तक करनी होगी। वित्तीय और शैक्षिक सत्र 2020-21 के पूर्वदशम छात्रवृत्ति से संबंधित पाठयक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने और उनके सत्यापन होने के बाद ही इस बार छात्रों को छात्र वृत्ति निर्गत की जाएगी। इसके लिए निदेशक समाज कल्याण की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके बाद समस्त सूचनाए भरकर 6 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य अपलोड करनी होगी। इसके लिए डिजिटल हस्ताक्षर भी प्रमाणित करना होगा। छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन के लिए २४ जुलाई से २० अगस्त के बीच तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा जो नए छात्र आनलाइन आवेदन कर रहे हैं वे २४ जुलाई से १२ अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। छात्रों द्वारा किए गए आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेंट सेक्शन पर प्रदर्शित किया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी संजय व्यास ने बताया कि शासनादेश आ गया है और जिला विद्यालय निरीक्षण को समय सारिणी भी भेज दी गई है। छह जुलाई से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed