{"_id":"61afc15791497079b7221861","slug":"sanyukt-kisan-morcha-meeting-will-be-held-at-2-o-clock-on-eednesday-rakesh-tikait-said-we-will-take-the-accounts-from-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक: राकेश टिकैत बोले- सरकार से हिसाब-किताब लेकर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक: राकेश टिकैत बोले- सरकार से हिसाब-किताब लेकर जाएंगे
Wed, 08 Dec 2021 01:47 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:47 AM IST
सार
किसान आंदोलन खत्म होने की अटकलों पर राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार किसान अपना पूरा हिसाब-किताब करके ही घर जाएगा। जबकि सरकार से ट्रैक्टरों पर से 10 साल का प्रतिबंध हटाने और अन्य मुद्दों पर बातचीत स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के लिए कमेटी के सवाल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से पूरा हिसाब-किताब लेकर जाएंगे। सरकार को कुछ सुझाव दिए हैं उनका जवाब मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अब चिट्ठियों का आदान-प्रदान कर रही है। बातचीत के लिए स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है। उन्होंने सरकार को कड़ा संदेश दिया कि इस माहौल में यदि किसान नाराज हो गया तो स्थिति बदल सकती है।
विज्ञापन
एमएसपी को लेकर कमेटी बनाने के लिए विभिन्न नामों पर उन्होंने कहा कि अभी किसी का नाम नहीं दिया गया है। किसान आंदोलन खत्म होने की अटकलों पर राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार किसान अपना पूरा हिसाब-किताब करके ही घर जाएगा। जबकि सरकार से ट्रैक्टरों पर से 10 साल का प्रतिबंध हटाने और अन्य मुद्दों पर बातचीत स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
किसानों पर दर्ज मुकदमे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार से बैठकर वार्ता की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आगे का निर्णय लिया जाएगा। इसमें सरकार द्वारा भेजी गई चिट्ठी पर भी बात होगी।