फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanjay Nagar with sharp bang kernel power

संजय नगर में तेज धमाके के साथ गिरी बिजली

Sat, 27 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Nagar with sharp bang kernel power
अन्य - फोटो : अमर उजाला
शहर में बिजली गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार अपराह्न 3.50 बजे संजय नगर, सेक्टर-23  स्थित स्कल्पचर पार्क की बाउंड्री के बाहर के-ब्लॉक के ट्रांसफार्मर पर तेज धमाके के साथ बिजली गिरी।
विज्ञापन


धमका इतना तेज था कि के-ब्लॉक समेत पूरे संजय नगर में दहशत फैल गई। घरों के बाहर खड़ी कारों के हार्न बजने लगे और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि बिजली किसी बिल्डिंग पर नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


विद्युत निगम के एसई के मुताबिक बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो गया है। लिहाजा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र में बिजली बहाल की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले नेहरू नगर के एक शोरूम पर भी बिजली गिरने से पूरा शोरूम ध्वस्त हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर को मौसम सुहाना हो गया था। ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी दौरान अपराह्न 3.50 बजे तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। धमाका इतना तेज था कि लोग अपने फ्लैट से निकलकर बाहर आ गए।

क्षेत्रवासियों को लगा कि कहीं बम धमाका हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में करीब दो घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। उधर, विभाग के एसई एसबी यादव का कहना है कि बिजली गिरने से क्षेत्र की सप्लाई कट हो गई। सूचना मिलते ही ट्रांसफार्मर को बदलकर सप्लाई को शुरू कर दिया गया।

बारिश में बिजली गिरी, दीवार ढही
 तेज बारिश से शुक्रवार दोपहर दिलशाद बुधनगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस की छत पर गिर गई। हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। उधर, विकास कुंज कालोनी में बिजली गिरने से घर में रखा इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।

दिलशाद बुधनगर कालोनी निवासी पप्पू कढ़ाई का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान पड़ोसी सलमान के निर्माणाधीन मकान की दीवार उनकी छत पर आ गिरी। दीवार की ईंटें छत तोड़ते हुए नीचे गिरी, जिसमें उनकी 12 वर्षीय बेटी मुस्कान घायल हो गई।


मुस्कान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, विकास कुंज कालोनी में राजमिस्त्री मोहम्मद इश्तियाक शाम चार बजे परिवार के साथ घर पर ही थे।

बारिश के दौरान बिजली उनके मकान पर आ गिरी, जिससे घर की छत पर रखी पानी की टंकी फट गई। घर में रखा इंवर्टर, बिजली मीटर समेत इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed