\n\nगंगा-यमुना अपार्टमेंट का किया गया सैनिटाइजेशन\n\n- अग्निशमन विभाग की ओर से हुआ सैनिटाइजेशन\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\n
साहिबाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही विभिन्न विभाग भी जागरूक हो रहे हैं। लगातार अलग-अलग सोसायटियों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। रविवार को अग्निशमन विभाग, ग़ाज़ियाबाद के विशेष वाहन द्वारा बहुमंजिला आवासीय परिसर गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट को भूतल से 20 मंजिले ऊंचाई तक सैनेटाइज किया गया।\n\nअग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं उनकी टीम की ओर से लगातार अलग-अलग सोसायटियों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष यतेन्द्र नागर ने बताया कि सरकारी विभाग के साथ ही आरडब्ल्यूए अपने स्तर से भी सोसायटी का विशेष ख्याल रख रही है। आरडब्ल्यूए सचिव अभिषेक सिंह में बताया कि परिसर के मुख्य द्वार पर पानी की टंकी के साथ सोप सोलुशन रखा हुआ है और किसी भी व्यक्ति को सैनेटाइज कर के ही प्रवेश की अनुमति है।परिसर की लिफ्टों को दिन में कई बार सैनेटाइज किया जा रहा है,शाम को मच्छरो के लिए स्मोक फ्यूमिगेशन भी किया जा रहा है। वहीं रविवार का अग्निशमन विभाग द्वारा कराए गए सैनिटाइजेशन के लिए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया।\n\n---------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n