फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   samaster exams in ccsu

सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
samaster exams in ccsu
सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीसीएसयू की परंपरागत पाठ्यक्रमों (ट्रेडिशनल) की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं से दो दिन पहले विवि ने मंगलवार को एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए गाजियाबाद में 10, बुलंदशहर में 10 और हापुड़ में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी, एलएलएम सहित अन्य ट्रेडिशनल कोर्सेज की परीक्षाओं के लिए गाजियाबाद में एमएमएच कॉलेज व एसडी कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है।
कोरोना के चलते इस बार दो माह की देरी से सेमेस्टर परीक्षाएं हो रही हैं। मंगलवार को एडमिट कार्ड अपलोड होने से विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। गाजियाबाद में एमएमएच कॉलेज, एसडी कॉलेज, वीएमएलजी, एमएम कॉलेज मोदीनगर, गिन्नी देवी कॉलेज मोदीनगर, एलआर कॉलेज साहिबाबाद, मॉडर्न कॉलेज मोहननगर, सुंदरदीप इंस्टीट्यूट, आईएमएस और मेवाड़ इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर में आईपी कॉलेज, डीपीबीएस कॉलेज, डीएवी कॉलेज, दिगंबर जैन कॉलेज डिबाई, डीएन कॉलेज गुलावठी, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, एकेजी कॉलेज, एएस कॉलेज लखावटी, जेएस कॉलेज सिकंद्रबाद और एएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दूसरी ओर हापुड़ में एकेपी डिग्री कॉलेज, आरएसएस डिग्री कॉलेज पिलखुवा और केडी कॉलेज सिंभावली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। देरी से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षाओं का लंबे समय से इंतजार था। कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा विवि की कोरोना गाइडलाइन के तहत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed