फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Samajwadi Party announces name of Naseem Begum for the post of Zilla Panchayat President

गाजियाबाद: सपा का बड़ा दांव, बसपा से निष्कासित विधायक की पत्नी को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार

Fri, 04 Jun 2021 04:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 04:54 PM IST
सार

 नसीम बेगम बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित विधायक हाजी असलम की पत्नी हैं। नसीम वार्ड नंबर-10 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती हैं। 

विज्ञापन
Samajwadi Party announces name of Naseem Begum for the post of Zilla Panchayat President
नसीम बेगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने वार्ड नंबर-10 से जिला पंचायत सदस्य नसीम बेगम पर दांव खेला है। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान की संस्तुति होने के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। नसीम बेगम धौलाना से विधायक हाजी असलम की पत्नी हैं और पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि बीच पार्टी हाईकमान के निर्देश से अध्यक्ष पद के लिए नसीम बेगम का नाम घोषित किया गया है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि चुनाव के लिए रालोद नेताओं से लगातार वार्ता जारी रहेगी।
विज्ञापन


सपा और रालोद के पास मिलाकर कुल छह सीट हैं। इससे पहले भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए वार्ड- 14 से ममता त्यागी को चुनाव मैदान में उतरा है। सपा प्रत्याशी नसीम बेगम ने अपने वार्ड में रालोद प्रत्याशी शाइन को चुनाव हराया था, उन्हें 3574 वोट हासिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीम बेगम बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित विधायक हाजी असलम की पत्नी हैं। इससे पहले नसीम बेगम 2005 में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। नसीम वार्ड नंबर-10 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती हैं।


बता दें कि गाजियाबाद में सपा के तीन, बसपा के पांच, रालोद के तीन, भाजपा के दो और एक निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए आठ सदस्यों को अपने पाले में करना नसीम चौधरी के लिए चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed