फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salesman beaten up for refusing to give liquor

Ghaziabad News: ठेका बंद होने के बाद शराब देने से इन्कार करने पर सेल्समैन को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Salesman beaten up for refusing to give liquor
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव मनोटा स्थित ठेका बंद होने के बाद शराब देने से इंकार करने पर युवकों ने सेल्समैन अजय तोमर की पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ निवासी अजय तोमर मनोटा शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। अजय ने बताया कि रात दस बजे समय समाप्त होने के बाद वह ठेका बंद कर रहे थे। तभी दो युवक आए और शराब मांगी। अजय ने समय समाप्त होने पर ठेका बंद होने की जानकारी दी। मगर आरोपी अजय से ठेका खोलने की जबरदस्ती करने लगे। अजय ने ठेका खोलने से मना कर दिया। इससे आरोपी आग बबूला हो गए और अजय के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मसूरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुड्डू और जित्ते निवासी गांव मनोटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed