{"_id":"656c63f8bfb59801c5071595","slug":"sahil-who-is-distributing-fake-franchises-is-a-second-class-pass-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फ्रेंचाइजी मामला: अपराधियों की पनाहगाह बना लोनी, साहिल ने खेला बड़ा गेम; सिर्फ दूसरी कक्षा है पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फ्रेंचाइजी मामला: अपराधियों की पनाहगाह बना लोनी, साहिल ने खेला बड़ा गेम; सिर्फ दूसरी कक्षा है पास
Sun, 03 Dec 2023 04:48 PM IST
अनुज कुमार
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 04:48 PM IST
सार
साहिल की निशानदेही से एसटीएफ ने लखनऊ से तीन और आरोपियों मो. अरमान, सहीम अंसारी और अफजल को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने देश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फर्जी जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने और देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी फ्रेंचाइजी देने वाले लोनी के साहिल ने अपना नेटवर्क कुछ समय में बड़ा कर लिया था। साहिल की निशानदेही से एसटीएफ ने लखनऊ से तीन और आरोपियों मो. अरमान, सहीम अंसारी और अफजल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने देश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि लोनी के दौलतनगर कॉलोनी ट्रॉनिका सिटी में रहने वाला साहिल मात्र कक्षा दो तक ही पढ़ा है।
विज्ञापन
इसके बावजूद उसने अपना नेटवर्क बड़ा कर लिया था। सरकारी वेबसाइटों से मिलती-जुलती साइट बनाने और नेटवर्क कैसे बनाया है, इसकी अभी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि साहिल ने करीब 436 फ्रेंचाइजी देश के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को दी है। साहिल फ्रेंचाइजी लेने वालों को काम भी सिखाता था।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि अभी और लोगों की गिरफ्तारी होनी है। पैसा कमाने के लिए साहिल ने फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम किया था। साहिल ने रकम के लालच में कई विदेशियों को भारतीय बनाया है।