फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sahibabad's vote counting will take place in 41 cycles

Ghaziabad News: 41 चक्रों में होगी साहिबाबाद की मतगणना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Sahibabad's vote counting will take place in 41 cycles
गाजियाबाद। प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। चार जून को गोविंदपुरम अनाज मंडी में मतगणना होगी। मतगणना कराने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया और लगातार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और वहां की तैयारियों का जायजा मंडलायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गाजियाबाद लोकसभा में सााहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर, गाजियाबाद और धौलाना सीट शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मोदीनगर की जो बागपत लोकसभा सीट है उसकी मतगणना भी गाजियाबाद में होगी जबकि धौलाना विधानसभा सीट की मतगणना हापुड़ में होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी इसके बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन

इनसेट:
साहिबाबाद की मतगणना के लिए बनाए गए दो हॉल
सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद के लिए वोटों की गिनती 41 चक्रों में होगी। साहिबाबाद में 1127 मतदान स्थलों के 11 स्ट्रांग रूम हैं, जिनकी गणना के लिए दो हॉल बनाए गए हैं जिसमें 15-15 टेबल लगाए जाएंगे। गाजियाबाद की मतगणना 37 चक्रों में होगी जिसमें 506 मतदान स्थलों के 11 स्ट्रांग रूम जिनकी गणना के लिए एक मतगणना हॉल और 15 टेबल लगाए गए हैं। मोदीनगर के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं, जिसकी मतगणना 28 चक्रों में पूरी होगी। लोनी की मतगणना एक हॉल में 14 टेबल पर होगी जो 38 चक्रों में पूरी होगी। इसके अलावा मुरादनगर के 12 स्ट्रांग रूम जिनकी गणना के लिए एक हॉल, 15 टेबल होंगे, जिसकी मतगणना 37 चक्रों में होगी। इसके साथ ही पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की मतगणना हॉल नंबर सात में जिसमें सात टेबल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
12 हॉल में होगी मतगणना

अनाज मंडी के 12 हॉल में मतगणना होगी और पोस्टल बैलेट के लिए अलग से 10 टेबल लगाए जाएंगे। एक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मतगणना में जो कर्मचारी लगाए जाएंगे उनका प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। अनाज मंडी में मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कर्मचारियों के खाने-पीने की व्यवस्था पुख्ता रहेगी।

इनसेट:

500 अधिकारी कर्मचारी कराएंगे मतगणना
मतगणना के लिए 500 अधिकारी और कर्मचारी मतगणना कराएंगे। जिसमें 114 मतगणना पर्यवेक्षक, 114 मतगणना सहायक, 114 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ 114 माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण हुआ है। इसके अलावा 44 अधिकारियों को बैलेट पेपर की मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed