{"_id":"57e2d6ef4f1c1b0222a82c8a","slug":"ruckus-morning-afternoon-treat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हंगामा, दोपहर बाद इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हंगामा, दोपहर बाद इलाज
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मंगलवार को अस्पताल में हुई युवती की मौत के बाद बुधवार को प्रशासनिक अफसर हरकत में आए। सुबह एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल और सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह भारी पुलिस बल लेकर एमएमजी पहुंचे और फार्मासिस्ट से स्टोर और वितरण केंद्र की चाभी मांगी।
उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाया। काफी नोकझोंक के बाद आखिर फार्मासिस्ट ने चाभी अधिकारियों को सौंप दी। दोपहर एक बजे लखनऊ से आश्वासन के बाद फार्मासिस्ट और पैथोलॉजिस्ट ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसी के साथ अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया।
इससे पहले फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की हड़ताल पर प्रशासन से कड़ा रुख दिखाते हुए बुधवार को उन पर एस्मा लगा दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन ने इंटर्नशिप वाले छात्रों और वार्ड ब्वॉय सहित ईमओ से दवाएं वितरित कराई गईं।
विज्ञापन
हेल्पर कोटे से बाहर से दवा खरीदकर दवाएं बंटवानी शुरू की गई थीं। अधिकारियों का कहना था कि किसी भी हालत में मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उधर दोपहर हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद सभी फार्मासिस्ट और पैथोलॉजिस्ट अपने काम पर लौट आए।
मंगलवार को ही समाप्त हो गई थी संविदाकर्मियों की हड़ताल
मंगलवार देर रात से ही संविदाकर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के साथ ही व्यवस्था सुचारु हो गई। बुधवार से सभी अस्पतालों और अरबन हेल्थ पोस्ट पर व्यवस्था सुचारु हो गई। सुबह से सभी संविदाकर्मियों ने अपनी-अपनी ड्यूटी संभाल ली।
जिलाध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला है और इसको पूरी तरह से लागू करने के लिए शासन ने दो महीने का समय मांगा है।
मुरादनगर में एसडीएम ने दवा स्टोर रूम का ताला तुड़वाया
हड़ताल के कारण सीएचसी से बिना इलाज वापस लौट रहे मरीजों की सूचना एसडीएम मोदीनगर को मिली तो उन्होंने तुरंत वहां पहुंचकर दवा स्टोर रूम का ताला तुड़वाकर मरीजों को दवाएं बंटवाईं। एसडीएम ने फार्मासिस्टों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी दिए।
सुबह बुधवार को जब मरीज अस्पताल पहुंचे तो उन्हें दवा नहीं मिली, जिसकी वजह से उन्हें काफी हंगामा किया। बाद में मोदीनगर एसडीएम अतुल कुमार को इसकी सूचना दी गई। एसडीएम सीएचसी पहुंचे और दवा स्टोर रूम का ताला तुड़वाकर मरीजों को दवाई वितरण शुरू कराया।
हड़ताल के साथ-साथ अस्पताल के चार डॉक्टर्स के बीमार होने के कारण भी मरीजों को परेशानी हुई। सीएचसी प्रभारी डा.सूर्यांशु ओझा ने बताया कि अस्पताल में सात डाक्टर्स हैं, जिसमें से चार बीमार चल रहे हैं।
एसडीएम के सामने सीएचसी प्रभारी से अभद्रता
मोदीनगर एसडीएम के आदेश पर सीएचसी प्रभारी ने एक फार्मासिस्ट से दवा स्टोर की चाभी मंगवाई थी। इससे नाराज फार्मासिस्ट के पति ने एसडीएम के सामने डा. सूर्यांशु ओझा से अभद्र व्यवहार किया।