फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RSS Seva Pramukh attacked after entering house, left pitbull dog

Ghaziabad News: आरएसएस के सेवा प्रमुख पर घर में घुसकर हमला, छोड़ा पिटबुल कुत्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
RSS Seva Pramukh attacked after entering house, left pitbull dog
इंदिरापुरम। न्यायखंड-एक में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा प्रमुख विजयानंद की घर के बाहर पिटबुल कुत्ते से गंदगी कराने के विरोध पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि सेवा प्रमुख समेत परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उनकी गाड़ी भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों ने उन लोगों पर कुत्ता छोड़कर उससे कई जगह कटवाया। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए आरएसएस के पदाधिकारी थाने पर जुट गए। सभी आरोपियों के पकड़े जाने और मुकदमा लिखने तक थाने में बैठे रहे। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश हो रही है। मामले में पांच नामजद समेत अन्य पर विभिन्न धारा में मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

सेवा प्रमुख विजयानंद ने बताया कि वह सुबह संघ की कार्यशाला से होकर घर पहुंचे थे। उन्हें बृहस्पतिवार को जरूरी काम से बाहर जाना था। वह गाड़ी को धोकर साफ कर चुके थे। उनका आरोप है कि पड़ोसी हर्षित त्यागी ने अपने पिटबुज कुत्ते को घुमाते हुए घर के सामने गंदगी करा दी। उन्होंने हर्षित से इसका विरोध किया तो वह आगबबूला हो गया। उनका हाथ पकड़ मरोड़ दिया और पेट में जोर से लात मारी। इसके बाद वह चिल्लाता हुआ घर में घुस गया। वहां से पिता संदीप त्यागी, भाई रचित त्यागी व अन्य लोगों को लाठी-डंडों के साथ लाकर उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए घुसे में भागे तो आरोपियों ने अंदर जाकर परिवार पर भी हमला कर दिया। इसमें बेटा आलोक और त्रिलोक को भी घायल कर दिया। महिलाओं ने बचाव किया तो आरोपियों ने पिटबुल कुत्ता उन पर हमले के लिए छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से तीनों लोग जख्मी हो गए। पड़ोसियों के एकत्रित होने के बाद आरोपी वहां से चले गए और खुद को घर में बंद कर लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने हमले के दौरान उनकी घड़ी व सोने की चेन छीन ली। जाते-जाते आरोपियों ने उनकी गाड़ी ईंट-पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए संघ के पदाधिकारी पहुंचे कोतवाली :
सूचना के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए संघ के पदाधिकारियों का इंदिरापुरम कोतवाली पर जुटना शुरू हो गया। कोतवाली प्रभारी के कमरे में सभी लोग बैठ गए और वहां कड़ी आपत्ति जाहिर की। इस बीच कोतवाली में अधिकारियों के भी फोन घनघनाने लगे। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत एक्शन तेज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने घायल छात्र की हालत देखकर उन्हें परिवार की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ। सभी ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कोई भी कोतवाली से बाहर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में दो आरोपियों की गिरफ्तार और दर्ज हुआ मुकदमा :
सेवा प्रमुख विजयानंद की लिखित शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने लूट, धमकी देना, पत्थर, गैर इरादतन हत्या, लोगों की जान खतरे में डालना, घर में घुसकर हमला करना, आर्थिक हानि पहुंचाना और उपद्रव की धारा में हर्षित कुमार, रचित त्यागी,संदीप त्यागी, रवि गुप्ता व रोहित के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने हर्षित कुमार और आरोपी पिता संदीप को गिरफ्तार कर लिया।


डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि संघ पदाधिकारी के घर में घुसकर हमले के मामले में शिकायत पर मुकदमा लिखकर दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। उन सभी को भी जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed