फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 6.30 lakh withdrawn from widow sister-in-law's account by forging signature

Ghaziabad News: फर्जी हस्ताक्षकर कर विधवा भाभी के खाते से निकाले 6.30 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.30 lakh withdrawn from widow sister-in-law's account by forging signature
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद विहार में रहने वाली सीमा ने अपने जेठ की बेटी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से लाखों रुपये और लॉकर से उनके और सास के जेवर निकालकर ले गई है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि विवेकानंद नगर में रहने वाली सीमा के मुताबिक वह विधवा हैं और पीडब्ल्यूडी में नौकरी करती हैं। कम शिक्षित होने के चलते बैंक से रुपये निकालने और जमा करने के लिए अपने जेठ की बेटी सोनम को साथ ले जाती थी। चार दिन पूर्व वह आरडीसी स्थित बैंक में पासबुक में एंट्री कराने गई। जहां पता चला कि वर्ष 2024 से 10 सितंबर 2025 तक उनके खाते से 6.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच पड़ताल में पता चला कि लॉकर से सोनम ने सीमा और उसकी सास के लाखों रुपये के गहने भी फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लिए। सीमा ने सोनम को फोन कर विरोध जताया तो उसने घर आकर बात करने को कहा। इसके बाद से सोनम घर से कहीं चली गई। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed